फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Foreigners increased concern, then four corona got infected

बाहर से आने वालों ने बढ़ाई चिंता, चार नए कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 14 Mar 2021 07:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Foreigners increased concern, then four corona got infected
गोंडा। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को जांच के दौरान मुंबई से आये सात यात्रियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद रविवार को भी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से आये चार यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना संक्रमितों को जिला अस्पताल स्थित कोविड हॉस्पिटल में लाया गया। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या ने प्रशासन व लोगों की चिंता बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

अमर उजाला में 5 मार्च के अंक में हर रोज लौट रहे 1500 प्रवासी, फिर न बढ़े कोरोना की रफ्तार खबर के साथ प्रशासन को चेताया गया था। जिससे रेलवे स्टेशन पर जांच बढ़ाई गयी। पिछले महीने बाहर से आये तीन यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

वहीं दो दिन में मुंबई से आये 11 यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के साथ सार्वजनिक स्थानों पर कैंप लगाकर कोरोना जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक जनपद में डेढ़ लाख से अधिक लोगों का कोरोना जांच किया जा चुका है। देश के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण फिर एक बार तेजी से फैलने लगा है। वहीं त्योहारों व चुनाव के कारण भारी संख्या में लोग दूसरे प्रदेशों से वापस आ रहे हैं।
ऐसे में दूसरे प्रदेशों ने आने वाले प्रवासियों से जिले में कोरोना संक्रमण प्रसार बढ़ सकता है। कोरोना नियमों का पालन में कोताही बरती जा रही है। लोग सार्वजनिक स्थलों व कार्यालयों में बिना मास्क व सामाजिक दूरी का पालन किए बेखौफ घूम रहे हैं।
कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही एक बार फिर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है। लेकिन राजनीति कार्यक्रमों में बिना मास्क व सामाजिक दूरी का पालन किए सैकड़ों लोगों का मौजूद होना चिंता का विषय है। चुनावी वर्ष होने के कारण इस तरह के आयोजनों में काफी भीड़ जुट रही है। जिससे कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना बनी रहती है।

जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने जनपदवासियों से अपील की है कि वो कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सावधानी बरतें। बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं तथा सामाजिक दूरी का पालन करें। जिलाधिकारी ने ट्वीट कर कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed