फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Force will be deployed at sensitive booths

संवेदनशील बूथों पर तैनात होगी फोर्स

Sun, 18 Oct 2015 11:02 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
वजीरगंज क्षेत्र में पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। क्षेत्र के 73 मतदान केंद्रों के 233 बूथों को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसमें छह अति संवेदनशील प्लस, छह अति संवेदनशील तथा छह संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर फोर्स तैनात की जाएगी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अवधेशराज सिंह ने बताया कि खिरिया, टिकरी, अनुभुला, भगोहर, वजीरगंज व रामपुर खरहंटा मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन


ये केंद्र पीएसी जवानों के घेरे में रहेंगे, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। वहीं, डुमरियाडीह, नैपुर, अशोकपुर खोखीया, चंदापुर, सेहरिया, ढोढियापरा को अति संवेदनशील मानते हुए उप निरीक्षक के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि सहिबापुर, पूरे डाढू, अचलपुर, दुर्जनपुर घाट, बंधवा, पेंडराही मतदान केंद्रों को संवेदनशील मानते हुए यहां भारी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

वहीं, 55 मतदान केंद्रों को सामान्य की श्रेणी में रखा गया है। जवानों की आधा दर्जन टीम किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए गश्त पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed