फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Food of poor used to go to Saifai in SP government: Yogi

सपा सरकार में सैफई जाता था गरीबों का अनाज : योगी

Sat, 27 Nov 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Food of poor used to go to Saifai in SP government: Yogi
गोंडा के मैजापुर चीनी मिल में दीप प्रज्वलित कर एथेनॉल प्लांट उद्घाटन समारोह का शुभारंभ करते मुख? - फोटो : GONDA
गोंडा। कटरा बाजार के मैजापुर चीनी मिल में 450 करोड़ के एथेनॉल प्लांट के शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्ष पर पूरी तरह हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन काल में जहां गरीबों को मुफ्त में आवास, शौचालय, गैस, बिजली कनेक्शन और राशन अनाज मिल रहा है।
विज्ञापन

वही पूर्ववर्ती सपा सरकार में गरीबों का राशन सैफई चला जाता था। भूख से गरीबों की मौत होती थी और किसान को उपज का सही मूल्य न मिल पाने पर आत्महत्या के इलए विवश होना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होता।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसान गन्ना के साथ पेट्रोल और डीजल का उत्पादन बढ़ाने में भी मददगार साबित होंगे। इससे विदेशों में जाने वाला पैसा अब किसानों की जेब में जाने से वह पहले से ज्यादा आत्मनिर्भर भी हो सकेंगे। एथेनॉल प्लांट से क्षेत्र के किसानों क ी खुशहाली के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि साल 2017 के पहले पर्व और त्योहार पर दंगे होते थे। अब पर्व व त्योहार पर शांति है, आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा गया। पर्व व त्योहार को बिना भय के पूरे उत्साह से मनाया जाता है।
उन्होंने बलरामपुर ग्रुप के प्रबंध निदेशक विवेक सरावगी की सराहना की और कहा कि एथनॉल प्लांट के साथ ही 15 मेगावाट बिजली उत्पादन होने से क्षेत्र की तरक्की होगी। इस दौरान सांसद बृजभूषण शरण सिंह, कीर्तिवर्धन सिंह व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने भी किसानों को संबोधित किया।
इस दौरान विधायक प्रतीक भूषण सिंह, बावन सिंह, प्रभात वर्मा, प्रेम नरायन पांडे, विनय द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र व क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नरायन मिश्र समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीएम ने कहा कि जहां विश्व के कई देशों में कोरोना ने तबाही मचायी तो यूपी में सबके प्रयास व आस्था से कोरोना का खात्मा हुआ। उन्होंने हाथ उठवाकर पूंछा कि कितने लोगों ने टीका लगवाया।
कोरोना का वजूद मिटाने को हर एक को टीका जरूर लगवाना चाहिए। गोंडा में किसी ने सोंचा नहीं था कि मेडिकल कॉलेज बनेगा। उसे पूरा किया और मैं खुद मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने आया। कोरोना काल में मैं तीन बार गोंडा आया और लोगों का हाल लिया।
पार्टी के कार्यकर्ता दिन रात जनता के बीच जुटे रहे। उस समय कांग्रेस, सपा व बसपा के लोग बीमारी से बचने को छुपे रहे। मौजूद लोगों को सावधान किया कि ऐसे लोग आएंगे तो दंगे कराएंगे। घर में जाकर बताइए कि ऐसे लोगों को घरों में ही रहने देना है।
कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उनके लोक सभा क्षेत्र में यह एथेनॉल प्लांट एशिया का सबसे बड़ा प्लांट है। तेल के लिए हम लोग खाड़ी देशों पर निर्भर रहते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। देश विदेश में एथेनॉल की डिमांड बहुत है और गोंडा एथेनॉल के उत्पादन में देश भर में नाम कमाएगा। इससे जिले व प्रदेश का गौरव भी बढ़ेगा।

गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि पहले की सरकारों ने गोंडा को बर्बाद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। 2016 में गोंडा को सबसे गंदे शहर का तमगा मिला था, लेकिन योगी जी की वजह से गोंडा आज तरक्की के साथ प्रदेश में तीसरे नंबर पर स्वच्छ साबित हुआ है। सीएम योगी गोंडा का अनगिनत बार दौरा कर यहां हजारों करोड़ खर्च कर गोंडा को विकास की नई ऊर्जा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed