फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Flood situation in Tarabganj and Majha

Gonda News: तरबगंज व माझा में बाढ़ के हालात

Sat, 10 Aug 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 10 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Flood situation in Tarabganj and Majha
गोंडा। सरयू नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर बना हुआ है। घट बढ़ रहे सरयू के जलस्तर से परेशानी बढ़ती जा रही है। कटान इस कदर हो रही है की खेतों में खड़ी गन्ने, धान के साथ सब्जी की फसल लगे पूरे-पूरे खेत ही नदी में समाते जा रहे हैं। वहीं तरबगंज व माझा में बाढ़ की स्थिति हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सरयू नदी खतरे के निशान से आधा मीटर ऊपर जाकर ग्रामीणों व अधिकारियों की धड़कनों को बढ़ा दिया था तो वहीं शनिवार को घाघरा के जलस्तर में आई 10 सेमी की कमी से सभी ने राहत भरी सांस ली है। फिलहाल नदी का जलस्तर अब भी चेतावनी बिंदु से 40 सेमी ऊपर ठहरकर स्थिर बताया जा रहा है। घाघरा नदी समय-समय पर अपने तेवर में है। प्रशासन ने भी सभी बाढ़ चैकियों को अलर्ट जारी करते हुए सावधान रहने व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के निर्देश जारी किए हैं। तो वहीं बाढ़ खंड के अधिकारियों ने भी बरसात होने के बाद भी बांध पर निगरानी बढ़ाते हुए लगातार पेट्रोलिंग व खतरे वाले स्थानों की मरम्मत का काम तेज कर दिया।
विज्ञापन

एल्गिन ब्रिज स्थित केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त आंकड़ों में नदी का जलस्तर घट कर नौ सेमी नीचे जा पहुंचा। अब नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 40 सेमी ऊपर आकर ठहर गया है। शनिवार को मिले आंकड़ों के अनुसार नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.07 के मुकाबले 106.466 दर्ज किया गया। फिलहाल नदी का जलस्तर स्थिर बताया जा रहा है। बाढ़ खंड के एई अमरेश सिंह का कहना है कि बांध पूरी तरह से सुरक्षित है। इस पर बराबर काम किया जा रहा है। बरसात से बने रेनकट आदि को भरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी भारत भार्गव का कहना है कि राजस्व विभाग के कर्मचारी राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के साथ-साथ नायब तहसीलदार को लगातार बाढ़ की निगरानी के लिए लगाया गया है। सभी बढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है, क्योंकि बरसात की वजह से नदी में जलस्तर बढ़ने का अनुमान है। किसी भी आपदा से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद है।



तरबगंज तहसील के माझा क्षेत्र में सरयू का जल स्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। तेजी से बढ़े जल स्तर के चलते क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव लगभग माह भर बाद फिर बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। दत्तनगर, ब्योंदा माझा, साकीपुर, गोकुला, तुलसीपुर माझा, जैतपुर, दुर्गागंज आदि गावों के कई मजरे पूरी तरह पानी से घिर गए हैं। दत्तनगर पंचायत के गांव घरुकन टोला, पाड़ी माझा, बाड़ी माझा, साकीपुर के डीहा व अटठाईसा, तुलसीपुर, रामप्रसाद, फार्म नंबर 2, गोड़ियन पुरवा को जाने वाला संपर्क मार्ग जलभराव से डूब गए हैं। जलभराव से फसलें डूब गई हैं। धान गन्ना व मक्के की फसलें बर्बाद हों रही हैं। शनिवार को प्रशासन ने दत्तनगर गांव को पांच व ब्यौंदा माझा को दो नावें उपलब्ध कराई गईं हैं। ग्राम प्रधान ब्यौंदा केशवराम ने बताया कि गांव पूरी तरह पानी से घिरा है, इससे नावों की जरूरत है। राघवराम पुरवा में कटान के चलते अब तक लगभग 40 बीघा खेत कट चुका है। दीनानाथ, राजाराम, रामलाल, बदलू, हरिराम, दीपक, गुरुमगन आदि का फसल लगे खेत कटान में बह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed