{"_id":"6abff2cded04f7690201c823","slug":"flag-hoisting-ceremonies-held-at-offices-cleanliness-rally-organized-gonda-news-c-100-1-gon1041-167185-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण, निकाली गई स्वच्छता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण, निकाली गई स्वच्छता रैली
Fri, 02 Oct 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
कार्यालयों व शिक्षण संस्थाओं में मनाई गई गांधी व शास्त्री की जयंती। संवाद
गोंडा। जिलेभर में शुक्रवार को महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। कई स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई का संदेश भी दिया गया।
करनैलगंज के कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कृषि महाविद्यालय में प्रो. भानु प्रताप के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने हिस्सा लिया। सरयू डिग्री कॉलेज, सीएचसी, बीआरसी, पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय आदि में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर रामजीलाल मोदनवाल, सुरभि पांडेय, मेजर राजाराम, डॉ. भानु प्रताप, डॉ. आरबी सिंह, डॉ. अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
हलधरमऊ के प्राथमिक विद्यालय हटही में ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। वंदेमातरम् का सामूहिक गायन भी किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रवीण सैनी ने दोनों महापुरुषों के जीवन व विचारों की जानकारी दी। इस मौके पर सूर्यप्रकाश, अंजली सिंह, सुषमा सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
पसका संवाद के अनुसार, कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम और महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज परसपुर में जयंती मनाई गई। गोष्ठी में डॉ. संत शरण त्रिपाठी व ममता त्रिपाठी ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। ब्लॉक, बीआरसी व तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज आदि स्थानों पर भी ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर हरीपाल सिंह, डॉ. सुधांशु, डॉ. सीमा तिवारी आदि मौजूद रहीं।
रुपईडीह संवाद के अनुसार बीडीओ मोनिका पाठक, बीईओ शशांक सिंह, जीपीएमएल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य गोविंद यादव, जनता इंटर कॉलेज में अश्वनी कुमार शुक्ल ने तिरंगा फहराया। सुशील कुमार तिवारी व रमाकांत मिश्र आदि ने भी ध्वजारोहण कर महापुरुषों को नमन किया।
खरगूपुर के असिधा स्थित महाविद्यालय में गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य सुधीश पांडेय, मनोज सोनकर, अवनींद्र निर्मल, प्रदीप चौधरी, राम उग्गर शास्त्री आदि मौजूद रहे।
इटियाथोक थाने में थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर और सीएचसी में अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने ध्वजारोहण किया। बीआरसी व परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों ने छात्रों व नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
तरबगंज संवाद के अनुसार, भाजपा कार्यालय में विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने बापू के स्वदेशी और स्वराज के मार्ग को सराहा। क्षेत्र के निजी विद्यालयों में भी दोनों महापुरुषों को याद किया गया। इस मौके पर कमलेश पांडेय, अमरेश तिवारी, संजय श्रीवास्तव, केके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
बेलसर संवाद के अनुसार, महाराजा देवीबख्श सिंह इंटर कॉलेज में बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बापू को याद किया। प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट आनंद कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों से महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। दयानंद शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज मंगुरा बाजार में प्रधानाचार्य प्रतिभा तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर शिवशंकर नाथ मिश्र, संतोष पांडेय, अजय मिश्र आदि मौजूद रहे।
वजीरगंज संवाद के अनुसार, ब्लॉक परिसर में पूर्व राज्यमंत्री राम बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण किया। थाने में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह, चौकी डुमरियाडीह में अंकित उपाध्याय व सीएचसी में अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ल ने ध्वज फहराया। स्कूलों व कॉलेजों में भी दोनों महानायकों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।