{"_id":"65e8b1534306bd6e5b03f89c","slug":"five-suspects-in-custody-in-principal-murder-case-gonda-news-c-100-1-slko1026-113966-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रधानाचार्य हत्याकांड में पांच संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रधानाचार्य हत्याकांड में पांच संदिग्ध हिरासत में
Wed, 06 Mar 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। प्रधानाचार्य दिनेश यादव हत्याकांड में पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अलय वर्मा का पता लगाने के प्रयास में पुलिस जुटी है। पर रैंबो गैंग का सरगना अभी भी पकड़ से दूर है।
बता दें कि छपिया थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी श्रीसीडी यादव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश यादव अपने मामा के बेटे सुमित यादव की शादी में सिसहनी आए थे, वहां देर रात खाना खाने के बाद उनके व्यवसायिक भवन पर भाइयों के संग सोने चले गए थे।
बरामदे में सोते समय दिनेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद पुलिस परिजनों के संग ही कॉलेज के बच्चों व ग्रामीणों ने फूलपुर चौराहे पर प्रदर्शन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
एसओजी समेत पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में अयोध्या, लखनऊ समेत कई जिलों में आरोपियों की तलाश में दबिश दी, पर आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।
मंगलवार की देर रात पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ कर रही है। संदिग्धों से पुलिस मुख्य आरोपियों को पता लगाने का प्रयास कर रही है।
मोबाइल नहीं रखता है अजय, तलाश में पुलिस परेशान
हत्याकांड का मुख्य आरोपी अजय वर्मा को सोशल मीडिया पर बने रहने का शौक तो है, लेकिन वह मोबाइल नहीं रखता है। रैंबो गैंग के साथी ही उसके फोटो कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। पुलिस ने अजय के रैंबो गैंग के साथियों का सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला तो उसकी कई फोटो फेसबुक व ह्वाट्सएप मिली हैं। इसमें वह राइफल और बंदूक का प्रदर्शन करते दिखाई पड़ रहा है। पर मोबाइल इस्तेमाल न करने से पुलिस को उसका सुराग लगाने में नाकाम है।
शातिर ऑटो लिफ्टर है अजय
थानाध्यक्ष छपिया सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी अजय वर्मा शातिर ऑटो लिफ्टर है। उसके खिलाफ छपिया में तीन मुकदमे चोरी के और एक मुकदमा मारपीट का दर्ज है। बस्ती के हरैया थाने में चोरी का एक, गौर थाने में एक, पैकोलिया थाने में चोरी का एक और मारपीट का एक मुकदमा दर्ज है। कई बार ऑटो लिफ्टिंग में जेल भी जा चुका है। आरोपी की तलाश की जा रही है।