फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five police teams are searching for Laden

Gonda News: लादेन को तलाश रहीं पुलिस की पांच टीमें

Tue, 12 Sep 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 12 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Five police teams are searching for Laden
गोंडा में चाकू के साथ हत्यारोपी लादेन। - संवाद
गोंडा। फिरोजपुर गांव में चेहल्लुम मेले में युवक की चाकू से गोदकर कर हत्या व एक अन्य को घायल करने का आरोपी लादेन अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उसे दबोचने के लिए पांच टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में सोमवार शाम चेहल्लुम का मेला लगा था। जहां खोरहंसा निवासी साकिब (22) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। साकिब को बचाने दौड़े रिश्तेदार तस्लीम निवासी टेपरा गांव पर भी चाकू से हमला कर दिया गया था। घायल तस्लीम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। देर रात साकिब की बहन तबस्सुम की तहरीर पर पुलिस ने देहात कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर निवासी लादेन व फिरोजपुर निवासी रिजवान के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

कोतवाल महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए रिजवान से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। लादेन की तलाश में पुलिस की पांच टीमें गठित की गईं हैं। जो लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। उधर, पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को साकिब का शव घर पहुंचा तो परिजन व रिश्तेदार बिलख पड़े। मृतक के रिश्तेदार व ग्राम प्रधान परवेज अहमद ने बताया कि खोरहंसा के कब्रिस्तान में साकिब को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed