{"_id":"5e97222d8ebc3e6fd3101d9f","slug":"five-people-isolated-by-bringing-dead-bodies-gonda-news-lko517785254","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव लेकर आए पांच लोग आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव लेकर आए पांच लोग आइसोलेट
विज्ञापन
मुजेहना बाबागंज (गोंडा)। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार के साथ ही प्रदेश सरकार भी पूरी तरह से सतर्क है। सभी जिलों को किसी तरह से लापरवाही बरतने पर अफसरों को चेतावनी दी गई है। अभी तक जहां गोंडा में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस न होने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग राहत की सांस ले रहा था लेकिन मंगलवार को दिल्ली से एक युवक का शव दिल्ली से गोंडा पहुंचने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया है। युवक का शव लेकर दिल्ली से गोंडा आये पांच लोगों को जिला अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है और इसके साथ ही उज्जैनी कला के कुर्मिनपुरवा के 15 परिवारों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक का शव गांव में पहुंचते ही पहुंच गयी। संबंधित सभी लोगों को क्वारंटीन करते हुए 5 लोगों को आइसोलेशन के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया है। मंगलवार की सुबह उज्जैनी कला के मजरा कुर्मिन पुरवा निवासी रहेतू (22) पुत्र श्यामू कुछ दिन पूर्व ही मेहनत मजदूरी करने दिल्ली गया था। अचानक बीमार होने से उसकी दिल्ली में मौत हो गई। उसके शव को लेकर उसके साथी एंबुलेंस से कुर्मिनपुरवा पहुंचे। इनके गांव में पहुंचते ही गांव वालों के उसके आने की सूचना स्थानीय पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग व जिले के अन्य अधिकारियों को दी। तहसीलदार पैगाम हैदर थानाध्यक्ष संतोष तिवारी तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम को लेकर उजैनी कला के ग्राम कुर्मिनपुरवा पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि शव पहुंचते ही परिवारीजन ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। अधिकारियों ने मृतक के साथ आए 5 लोगों मनोज मौर्य पुत्र केशव, महेंद्र सिंह पुत्र शेर बहादुर सिंह रंजीत सिंह, सुनील सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह, प्रताप सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह निवासी ग्राम उज्जैनी कला के मजरा पूरे उजागर सिंह तथा नीरज पुत्र महान्मथ को आइसोलेट करने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसके अलावा कुर्मिनपुरवा के 15 परिवारों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। पूरे गांव के लोगों को ऐहतियात बरतते हुए एक-दूसरे से न मिलने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
क्वारंटीन परिवारों के घरों के सामने नोटिस चस्पा
मुजेहना सीएचसी के उज्जैनी कला के कुर्मिनपुरवा में 15 परिवारों के लगभग 90 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इन सभी परिवारों के घरों के दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। सभी को घर से न निकलने की हिदायत भी दी गई है। इनकी निगरानी के लिए भी गांव के ही कुछ लोगों को लगाया गया है। यदि किसी की भी तबीयत बिगड़ती है तो तुरंत ही सूचित करने को कहा गया है।
दिल्ली में जिस युवक की मौत हुई थी, उसकी मौत का कारण कार्डियक पल्मोनरी अरेस्ट बताया जा रहा है। कोरोना की पुष्टि नहीं है लेकिन ऐहतियातन शव लेकर साथ आये सभी पांच लोगों को जिला अस्पताल में ही आइसोलेशन में रखा गया है। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गये हैं। अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। दिल्ली से आने के कारण खास सतर्कता बरती जा रही है। डॉ. मधु गैरोला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी