फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five people arrested for assault on Asha Bahu, two arrested

शा बहू पर हमले में पांच लोगों पर केस, दो गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2020 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Five people arrested for assault on Asha Bahu, two arrested
परसपुर (गोंडा)। कोरोना जैसी घातक महामारी के चलते भौरीगंज में बाहर से आये लोगों का सर्वे करने गई आशा बहू पर हमले के मामले में थाना परसपुर में पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी, लॉकडाउन का उल्लंघन करने व अभिलेख फाड़ने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ग्राम भौरीगंज की आशा बहू बीना यादव पत्नी जयराम यादव ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वह मंगलवार को भौरीगंज क्षेत्र में बाहर से आये लोगों की सूची बनाने के लिए गई थी। वहां पता चला कि दुबई, सऊदी अरब, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता से काफी लोग आये थे। आशा बहू ने बताया कि वहां वह डोर-टू-डोर जाकर बाहर से आए लोगों का नाम-पता पूछकर सूची तैयार कर रही थी। तकरीबन 23 लोगों का नाम-पता लिखने के बाद जब वह अनीस के घर पहुंची। जोकि बाहर से आया हुआ था। जब उससे नाम पता पूछने लगी तो इसी बीच वहां मैहफूज, मुजिम, जियाउलहक व साहिल आ गए। सभी ने मिलकर अभिलेख में लिखा गया अनीस, फैजुल व मुजिम का नाम जबरन काट दिया और उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने अभिलेख भी फाड़ दिए।
विज्ञापन

ग्राम भौरीगंज की आशा बहू बीना यादव की तहरीर पर इसी गांव निवासी अनीस, मैफूज व मुजिम पुत्र गण मतई, जियाउल हक पुत्र रज्जब अली व साहिल पुत्र सैनने के खिलाफ धारा 188, 504, 506, 427 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक परसपुर से आशा बहुओं का ड्यूटी चार्ट मांगा गया है। जिससे जिन आशा बहुओं को सर्वे के दौरान सुरक्षा की आवश्यकता महसूस होगी। उन्हें पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे वह अपने क्षेत्र में सर्वे के दौरान पुलिसकर्मियों को साथ लेकर जाएंगी। जिससे सर्वे के दौरान आशा बहुओं के साथ कोई अभद्रता व बवाल न कर सके। आशा बहू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार चल रहे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
-राम अवतार सिंह, प्रभारी निरीक्षक परसपुर
आशा बहू से ग्राम भौरीगंज की सर्वे सूची जमा करने को कहा गया है। आशा बहू ने बताया है कि अभिलेख आरोपियों ने फाड़ दिए हैं, जो थाना परसपुर में जमा है। अभिलेख थाने से मिलने के बाद ही सूची दे पाएंगी।

-डॉ. एमपी यादव, सीएचसी अधीक्षक परसपुर
भौरीगंज का सर्वे पूरा हो गया है। बवाल के बाद अभिलेख थाना परसपुर पुलिस ने जमा कर लिया है। सीएचसी प्रबंधन ने सर्वे सूची तत्काल जमा करने के निर्देश दिए हैं। मगर जब तक थाना परसपुर से अभिलेख नहीं मिलते ही सूची सीएचसी में जमा नहीं की जा सकती है, थाने में जमा अभिलेख मिलते ही सर्वे सूची जमा कर दी जाएगी।
-बीना यादव, आशा बहू, भौरीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed