फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five million people vulnerable to flood

पांच लाख आबादी बाढ़ की चपेट में

Fri, 29 Jul 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Fri, 29 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Five million people vulnerable to flood
सड़क पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
जिले में राप्ती नदी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को 80 गांव और बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इससे बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या बढ़कर 250 पहुंच गई है। बाढ़ पीड़ित घरों की छतों तथा सड़क के किनारे रहने को विवश हैं। बाढ़ का पानी भर जाने से कई मार्गों पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।
विज्ञापन


बाढ़ के चलते करीब पांच लाख आबादी प्रभावित हैं। लोग गांव तथा घर छोड़कर खुद ही सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में टीमें भेजकर राहत व बचाव का काम शुरू तो किया है, लेकिन सभी पीड़ितों को राहत नहीं मिल पा रही है। नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान 104.620 मीटर से 53 सेमी ऊपर 105.150 मीटर पहुंच गया है। नगर मुख्यालय के चारों तरफ भी बाढ़ का पानी भरने लगा है। नगर के लोग भी बाढ़ के खौफ से डरे हुए हैं। वहीं, प्रशासन अभी तक बाढ़ से मात्र 146 गांवों को ही प्रभावित मान रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते चार दिनों से राप्ती नदी लगातार कहर बरपा रही है। सदर, तुलसीपुर तथा उतरौला तहसील के करीब 250 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। पतझी, चेतरापुरवा, बेलहा, चुचुहिया, बाघाजोत, पाला, पाली, चंदापुर, पचौथा, भुसैलवा, रजवापुर, सिंघवापुर, मुड़िला, नौबस्ता व कठेर समेत करीब 150 गांवों के लोग या तो छतों पर शरण लिए है या फिर परिवार सहित सड़क के किनारे डेरा डाले हैं।

तुलसीपुर तहसील का संपर्क नेशनल हाईवे बौद्घ परिपथ बेलहा डिप पर पानी भरने के कारण मुख्यालय से कट गया। हरिहरगंज-ललिया, महराजगंज-ललिया, गौरा चौराहा-तुलसीपुर व बेलहा-गौरा मार्ग पर बाढ़ के चलते आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हैं। 


बाढ़ प्रभावित करीब 80 गांवों में लोगों के घरों में पानी भरने से चूल्हे बुझ गए हैं। इन लोगों के समक्ष भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है। चेतरापुरवा निवासी मोल्हू तथा बड़कऊ के परिवार के करीब 14 लोग बाढ़ के पानी में फंसे हैं। इन लोगों के घर से निकलने का कोई साधन नहीं मिल रहा है। हजारों एकड़ फसल पानी में डूब जाने से मवेशियों के समक्ष भी भोजन का संकट खड़ा हो गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed