फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five lakh farmers will get the gift of schemes from Farmer Registry

Gonda News: फार्मर रजिस्ट्री से पांच लाख किसानों को मिलेगा योजनाओं का तोहफा

Sat, 30 Nov 2024 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 30 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Five lakh farmers will get the gift of schemes from Farmer Registry
गोंडा। किसानों को डिजिटल कर उन्हें विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ देने के लिए फार्मर रजिस्ट्री महाभियान की शुरूआत सोमवार से की जाएगी। कृषि विभाग के अधिकारी अन्य विभागों के कर्मचारियों के साथ मिलकर ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर किसानों का पंजीकरण करेंगे। जो किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराएंगे, उन्हें प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

एग्रीस्टेक (डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर) योजना के तहत जिले के पांच लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने का लक्ष्य है। उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में किसान वेब पोर्टल https://upfr.agristack.gov.in एवं मोबाइल एप फार्मर रजिस्ट्री यूपी के माध्यम से स्वयं रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके अलावा किसान जन सुविधा केंद्र पर जाकर अपना आधार कार्ड, उससे लिंक मोबाइल नंबर एवं जमीन की खतौनी लेकर अपना फार्म रजिस्ट्री में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ किसानों ने खुद से पंजीकरण कर लिया है। जागरूकता के लिए सोमवार से महाभियान चलाया जाएगा। हल्का लेखपाल, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक व कृषि विभाग के अधिकारी ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर आधार कार्ड से खतौनी जोड़ेंगे। फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को ही कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed