{"_id":"67d867c95f411eab240e03e9","slug":"five-killed-in-road-accidents-gonda-news-c-100-1-gon1003-134243-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क हादसों में पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क हादसों में पांच की मौत
Mon, 17 Mar 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में तेज रफ्तार वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। ज्यादातर मौतें अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई हैं। पुलिस सभी मामलों में छानबीन कर रही है।
विद्यालय के पास एसयूवी की चपेट में आई छात्रा
झंझरी/मोतीगंज। मोतीगंज थाना क्षेत्र के रेड़वालिया गांव निवासी बद्री प्रसाद यादव की बेटी अंशिका (11) घर से पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित बीरेपुर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी। वह सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे विद्यालय के लिए निकली थी। विद्यालय से करीब 50 मीटर पहले दर्जीकुआं की तरफ से आ रही एसयूवी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी तो वे अंशिका को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोतीगंज की प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव ने बताया कि एसयूवी का पता लगाया जा रहा है। बेटी की मौत के बाद मां कबूतरा देवी बेसुध हो गईं। बीरेपुर ग्राम प्रधान डॉ. रघुराज वर्मा ने बताया कि अंशिका पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। हादसे के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
अज्ञात वाहन की टक्कर से गई अधेड़ की जान
परसपुर (गोंडा)। क्षेत्र के आंटा-हट्ठीपुरवा मार्ग पर भैयापुरवा के पास राजापुर पूरे बलकरन गांव निवासी उदय भान सिंह (58) सोमवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे पीआरवी कर्मी संदीप कुमार व योगेश कुमार ने एबुलेंस से उन्हें परसपुर सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उदय भान सिंह खेती-किसानी करते थे। डॉक्टरों के मुताबिक, सिर पर गंभीर चोटें आने से मौत हुई है। उदयभान तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार में पत्नी कुसुम सिंह के अलावा इकलौता बेटा राहुल उर्फ देवेश प्रताप सिंह और बेटी रोली उर्फ कल्पना है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
हादसे में घायल किशोर ने तोड़ा दम
झंझरी (गोंडा)। देहात कोतवाली के दसियापुर निवासी मोहित शर्मा (15) रविवार को बहराइच के विशेश्वरगंज इलाके में श्रीनगर चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से घायल हो गए थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज गोंडा में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान देररात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। बेटे की मौत के बाद पिता किशोर शर्मा व मां नंदिनी देवी बेहाल हैं।मोहित दो भाइयों व तीन बहनों में सबसे छोटा था। बहनों की शादी हो चुकी है।
इलाज के दौरान महिला व युवक की मौत
झंझरी/परसपुर (गोंडा)। भौतीगंज-शाहपुर मार्ग पर पर बरतरा के पास रविवार शाम को हादसे में घायल करनैलगंज कोतवाली के काशीपुर चतरौली निवासी इंदर (32) की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। वह परसपुर के खर्कवा में रिश्तेदार के घर से लौटते समय एक पेट्रोल पंप के पास हादसे में घायल हो गए थे। इसी तरह करनैलगंज के गुरुपुुरवा निवासी राम सहाय ओझा की पत्नी जामवंती भी बीते नौ मार्च को बाजार जाते समय घायल हो गई थीं। जिले के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई।