फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   five arrest

जाली नोट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश

Fri, 17 Dec 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
five arrest
गोंडा। पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए धंधे में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से एक लाख से ज्यादा के जाली नोट व जाली नोट बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि जाली नोट के बाजार में खपत की सूचना मिली थी। जिस पर सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम के निर्देशन में कोतवाल नगर पंकज सिंह की टीम अपराधियों के धरपकड़ का काम कर रही थी। इसी बीच शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि जाली नोट छापने वाले गिरोह के सरगना समेत अन्य बदमाश सोनी गुमटी के पास एक मकान में जाली नोट छापने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी सूचना पर पुलिस टीम ने गैंग के सरगना अर्जुन गोस्वामी निवासी कुम्हरौरा थाना करनैलगंज, विश्वनाथ सिंह निवासी तुलसीपुर मांझा थाना नवाबगंज, राममूरत सिंह निवासी रामपुर थाना वजीरगंज, शमशाद निवासी ढोढेपुर थाना तरबगंज व ताज मोहम्मद निवासी चंद्रापुर पूरेसीट थाना वजीरगंज को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए गैंग के बदमाशों के पास से 1,02,850 के जाली नोट, 15,000 के असली नोट व जाली नोट बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, पूछताछ में पकड़े गए गैंग के सरगना अर्जुन गोस्वामी ने बताया कि वह अपने साथियों संग मिलकर काफी दिनों से जाली नोट छापने का कारोबार कर रहा था। छापे हुए नोटों को बाजार में सभी असली नोटों के साथ मिलाकर जाली नोटों की खपत किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed