फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five and a half thousand TB patients will get one month's medicine

साढ़े पांच हजार टीबी मरीजों को मिलेगी एक महीने की दवा

Tue, 07 Apr 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Five and a half thousand TB patients will get one month's medicine
गोंडा। कोरोना के संक्रमण के लड़ने के लिए पूरा प्रशासन कमर कसे हुए है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की ओर से इससे बचाव के लिए रोजाना नए प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच जिले का क्षय रोग विभाग अपने मरीजों के लिए अनूठी पहल में जुटा हुआ है। अब यहां जिले के सभी साढ़े पांच हजार मरीजों को एक साथ एक महीने की दवा दी जा रही है। बताया जा रहा है कि ये सारा प्रयास मरीजों को कोरोना के संक्रमण के बचाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन होने के बाद जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इमरजेंसी सेवा को छोड़कर सभी सेवाओं और ओपीडी को बंद कर दी गई है। जिससे कई ऐसे मरीज जिनका लंबा इलाज होना है और वो रूटीन चेकअप में आते हैं, उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। लेकिन क्षय रोग विभाग ने अपने हजारों मरीजों को राहत दी है। अब जो भी मरीज आ रहे हैं उन्हें लगभग एक महीने की दवा दी जा रही है और इसके साथ ही लॉकडाउन में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील भी की जा रही है। बता दें कि जिले में मौजूदा समय में कुल लगभग 5 हजार 6 सौ मरीज क्षय रोग से ग्रसित हैं और इनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके उपाध्याय ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान दवा के लिए मरीजों को बार-बार सेंटर पर न आना पड़े इसके लिए जिले की सभी टीमों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्राइवेट चिकित्सकों के यहां इलाज करा रहे मरीजों की भी चेन न टूटे, इसके लिए उनका पंजीकरण कर दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed