फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five accused arrested for ransom from merchant in encounter

मुठभेड़ में व्यापारी से फिरौती मांगने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for ransom from merchant in encounter
गोंडा के करनैलगंज में व्यापारी से फिरौती मांगने वाले पकड़े गए बदमाशों के साथ पुलिस टीम। - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। नगर के बड़े व्यापारी से 50 लाख की फिरौती मांगने के मामले में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रंगदारी वसूलने, फिरौती मांगने एवं लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह को पकड़ने के लिए गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने फायर भी झोंक दिया। मगर पुलिस ने सूझबूझ तरीके से पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में असलहे भी बरामद किए गए हैं। करनैलगंज नगर के हार्डवेयर के बड़े व्यापारी दीपक सिंघानिया को एक सितंबर को फोन के माध्यम से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। जिसकी तहरीर व्यापारी द्वारा कोतवाली में देने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और मोबाइल नंबर के माध्यम से अभियुक्तों की तलाश शुरू किया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस, एसओजी की टीम, कस्बा चौकी पुलिस को टीम बनाकर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। पुलिस में बुधवार की रात्रि करनैलगंज परसपुर मार्ग पर शीशामऊ गांव के निकट नहर पुलिया के पास सूचना के आधार पर घेराबंदी की तो नहर पुलिया के निकट ही पुलिस की टीम पर एक युवक ने फायर झोंक दिया और अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके वहां मौजूद पांच लोगों को पकड़ा।
विज्ञापन

कोतवाल राजनाथ सिंह एवं चौकी प्रभारी रणजीत यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि पुलिस पर फायर होने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर बुला लिया गया और घेराबंदी करके 5 लोगों को पकड़ा गया। जिसमें रज्जू उर्फ राजा उर्फ शहरयार खान निवासी ग्राम निंदूरा थाना कटरा बाजार, फैसल उर्फ फैजल रजा निवासी ग्राम निंदूरा, हसनैन उर्फ बादशाह खान निवासी ग्राम निंदूरा, नासिर खां उर्फ सागर अली निवासी खान चौराहा पिपरी, मुर्शीद आलम निवासी ग्राम खिंदूरी थाना कटरा बाजार को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से एक पिस्टल 32 बोर, एक 315 बोर व दो 12 बोर तमंचा, गैस कटर एवं तमाम कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह लोग कहीं डकैती डालने की योजना बना रहे थे। कोतवाल ने बताया कि मामले में जब से पूछताछ की गई तो दीपक सिंघानिया से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने का जुर्म भी कबूल किया। कोतवाल ने बताया कि दीपक सिंघानिया की तरफ से धारा 386 आईपीसी के तहत फिरौती का मुकदमा अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज किया गया था और अभियुक्तों की तलाश में अभियुक्त को पकड़ने गई टीम पर फायर झोंकने के मामले में पुलिस ने धारा 307, 399, 402 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। अभियुक्तों के विरुद्ध अलग अलग जिलों व थानों में लूट, फिरौती व अन्य गंभीर अपराध दर्ज हैं। पकड़े गए अभियुक्तों को गुरुवार की शाम न्यायालय में पेश किया गया, जहां पांचों आरोपितों को जेल भेज दिया गया। पुलिस की टीम में कोतवाल राजनाथ सिंह, एसओजी प्रभारी अतुल चतुर्वेदी व उनकी टीम, एसएसआई विनय यादव, चौकी प्रभारी रणजीत यादव चौकी के दो कांस्टेबल अबरार खान, अशफाक अहमद सहित तमाम पुलिसकर्मी अभियान में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed