फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   First caused injury, then murdered the caterer by strangulation.

Gonda News: पहले पहुंचाई चोट, फिर गला घोंटकर की थी कैटरर की हत्या

Mon, 01 Apr 2024 04:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 01 Apr 2024 04:14 PM IST
विज्ञापन
First caused injury, then murdered the caterer by strangulation.
मुजेहना (गोंडा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के पर्वती केवटहिया गांव के रहने वाले कैटरर सूरज निषाद (24) की हत्या से पहले हत्यारों ने धारदार हथियार से उसे चोट पहुंचाई थी। इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

हत्यारों ने शव को धानेपुर थाना क्षेत्र के उज्जैनीकला दूबेपुरवा के बलुआघाट के पास खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस कैटरर का मोबाइल फोन भी नहीं तलाश पाई है। हालांंकि, पुलिस ने कैटरर के नंबर का सीडीआर निकाला है। इसमें मिले नंबरों को खंगालने के बाद पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ी है। हत्या के पीछे दो संदिग्ध महिलाओं के नाम सामने आए हैं। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



पर्वती केवटहिया गांव निवासी तिलकराम निषाद के बेटे सूरज निषाद (24) का शव धानेपुर थाना क्षेत्र के उज्जैनीकला दूबेपुरवा गांव के समीप बलुआघाट के पास खेत में पड़ा मिला था। उसके गले व हाथ पर गहरे चोट के निशान मिले थे। अभी तक पुलिस हत्या की वजह नहीं तलाश पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सूरज की गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। हत्या से पहले उसे चाेट पहुंचाई गई थी। सीडीआर खंगाला गया है, दो महिलाओं के नंबरों पर सूरज से बातचीत हुई थी। दोनों संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर लिया जाएगा।




वृद्ध को घर से बुलाकर ले गए थे पिता-पुत्र, दोनों पर हत्या का केस
परसपुर (गोंडा)। परसपुर के शिवगढ़ निवासी साहब सरन यादव (65) को घर से बुलाकर ले जाने और हत्या का आरोप लगाते हुए वृद्ध के बेटे दिनेश कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें फकीरे और उसके बेटे विनोद यादव को आरोपी बनाया है। दिनेश कुमार के अनुसार, गांव के फकीरे यादव ने उसके पिता से 50 हजार रुपये उधार लिया था। इसका तकादा उसके पिता करते थे। पर फकीरे रुपये नहीं लौटा रहा था। आरोप है कि फकीरे उसके पिता साहब सरन को 23 मार्च की सुबह घर से बुलाकर ले गए थे। आरोप है कि फकीरे और उसके बेटे विनोद यादव ने मिलकर उसके पिता की हत्या कर दी और शव को अपने घर से 200 मीटर की दूरी पर कब्रिस्तान के पास फेंक दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सिर में गहरी चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। फकीरे और उसके बेटे विनोद पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed