{"_id":"60031ab88ebc3e2e70459fb4","slug":"first-battle-against-corona-won-gonda-news-lko560199080","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खिलाफ पहली जंग फतह, नहीं दिखा नकारात्मक लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खिलाफ पहली जंग फतह, नहीं दिखा नकारात्मक लक्षण
विज्ञापन
गोंडा में टीकाकरण सत्र का उद्घाटन करते जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही व एसपी शैलेश पांडेय।
- फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना के खिलाफ एक साल से चल रही जंग में पहली फतह हो गई है। पूरे देश में लांच हुई वैक्सीन का टीकाकरण जिले में शनिवार को शुरू हो गया। छह केंद्रों पर चले टीकाकरण कार्यक्रम में चयनित 600 लोगों में से 413 ने टीका लगवाया।
कोविड गाइड लाइन के अनुसार सभी को टीकाकरण के बाद निर्धारित समय तक वाच किया गया, लेकिन किसी में नकारात्मक लक्षण नहीं दिखे। सावधानी के साथ वैक्सीनेशन कराने वाले कुछ लोगों में पहले घबराहट दिखी।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया। हालांकि सभी को दूसरी खुराक का टीका 28 दिन पर लगाया जाएगा। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही व पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय ने वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
कोरोना से मुक्ति के लिए चल रही जंग में अब टीका जैसा हथियार लोगों को मिल गया है। टीकाकरण का इंतजार काफी समय से लोग कर रहे थे। अब देश में ही बने टीके की आपूर्ति जिले को हुई है। कोविशील्ड टीका अभी फिलहाल स्वास्थ्य कर्मियों को ही लगाया जा रहा है।
शनिवार को टीकाकरण का शुभारंभ काफी उत्साह से हुआ और लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। एसीपीएम मेडिकल कालेज हारीपुर में आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने टीकाकरण अभियान की जानकारी ली।
जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही और पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय ने टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिला महिला अस्पताल में किया। सीएमओ डॉ. अजय सिंह गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी, एसडीएम कुलदीप सिंह, महेंद्र कुमार आदि रहे।
महिला अस्पताल में पहला टीका सीएमएस डॉ. एके मिश्र को व जिला अस्पताल में पहला टीका सफाई कर्मी बाबूलाल को लगा। एसीसीपीएम मेडिकल कॉलेज में निदेशक अजिताभ दूूबे को टीका लगा। इसके साथ ही पूरे जिले के छह केंद्रों पर शाम पांच बजे तक टीकाकरण अभियान चला।
जिला अस्पताल में टीकाकरण को लेकर सुबह से ही चहल-पहल रही। डीएम मार्कंडेय शाही और पुलिस अधीक्षक शैलेष पांडे ने अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद टीकाकरण के लिए मौजूद लाभार्थियों में पहला नाम सफाई कर्मी बाबूलाल का आया।
वह पहचान का सत्यापन कराने के बाद टीकाकरण कक्ष में गए। कक्ष में स्टाफ नर्स प्रियंका तिवारी ने बाबूलाल से सवाल किया कि चाचा डर तो नहीं लग रहा है। बाबूलाल ने जवाब दिया कि मुझे बिल्कुल भी डर नहीं रहा। ये मेरा सौभाग्य है कि सबसे पहले मुझे कोरोना वैक्सीन का टीका लगा।
टीका लगाने के बाद उन्हें ऑब्जर्वेशन कक्ष में ले जाया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति बिल्कुल ठीक रही। न तो कोई घबराहट हुई और न ही टीकाकरण से कोई रिएक्शन जैसा रहा। यहां पर 100 कर्मियों को टीका के लिए चुना गया था। टीकाकरण के दौरान सीएमओ डॉ. अजय सिंह गौतम, प्रमुख अधीक्षक डॉ. धनश्याम सिंह, डॉ. दीपक कुमार, प्रबंधक रविकांत शुक्ल आदि रहे।