फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Firing in land dispute, six injured including mother and sons

भूमि विवाद में फायरिंग, मां-बेटों समेत छह घायल

Thu, 01 Jul 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Firing in land dispute, six injured including mother and sons
गोंडा। रामनगर तरहर गांव के मजरे मेड़ई पुरवा में भूमि विवाद की रंजिश को लेकर गुरुवार सुबह दो पक्ष के लोग भिड़ गए। दोनों पक्षों में संघर्ष शुरू हो गया। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी जिससे एक पक्ष से मां-बेटे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष से भी पिता-पुत्र समेत तीन लोग जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया। मामले में कोतवाली देहात में चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के रामनगर तरहर गांव के मजरे मेड़ई पुरवा के रहने वाले सुनील कुमार ओझा ने बताया कि उनकी इसी गांव के रहने वाले केशरी नंदन के परिवार से काफी अरसा पहले से भूमि संबंधी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील के मुताबिक गुरुवार की सुबह घर पर पूजन का आयोजन था। इसीलिए उनका भाई रवीश कुमार ओझा गांव के कुछ लोगों को पूजन के लिए बुुलाने घर से निकला था। तभी केेशरी नंदन के परिवार के लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।
सुनील ने आगे बताया कि मारपीट के दौरान ही हमलावरों ने फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर उसका भाई और मां बचाने दौड़े। मारपीट में रवीश कुमार ओझा (25) पुत्र सत्य नारायण, राजकुमारी (55) पत्नी सत्य नारायण, संजय ओझा (20) पुत्र सत्य नारायण घायल हो गए। मारपीट में दूसरे पक्ष से गायत्री देवी (42) पत्नी केशरी नंदन, संदीप (22) पुत्र केशरी नंदन व केशरी नंदन (60) भी घायल हो गए।
दूसरे पक्ष के संदीप कुमार ने बताया कि उसके घर के सामने आबादी की भूमि है, उसी भूमि पर दूसरे पक्ष के लोग कब्जा कर रहे थे। जब उन्हें रोका गया तो धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां से रवीश कुमार ओझा को नाजुक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। सुनील कुमार ओझा की तहरीर पर कोतवाली देहात में दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ कर रही है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक वकील पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed