फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Firing and grenade attack, six injured

फायरिंग व हथगोले से हमला, छह घायल

Wed, 17 Aug 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Firing and grenade attack, six injured
गोंडा। नवाबगंज के तुलसीपुर माझा गांव के मजरे पूरे अर्जुन में सोमवार शाम मवेशियों के लिए चारा लाने गए युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने हथगोला फेंका और तमंचे से फायरिंग की। इसमें दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया है। मामले में थाना नवाबगंज छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर मांझा गांव के मजरे पूरे अर्जुन निवासी नौमीलाल यादव ने बताया कि उसकी इसी गांव के रहने वाले लालचंद यादव से रंजिश चल रही है।
विज्ञापन

नौमीलाल के मुताबिक सोमवार शाम वह अपने घर से मवेशियों के लिए चारा लाने खेत गया था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही लालचंद यादव, लालमनि, हेमराज, लल्लू, राजितराम व संदीप असलहे, फरसा व बल्लम लेकर वहां आ धमके और उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शोर मचाने पर उसके परिवार के लोग बचाने दौड़े तो लालचंद ने तमंचे से फायर कर दिया, इससे गोली लगने से मोनू घायल होकर गिर पड़ा। हमलावरों ने हथगोला भी फेंका। नौमीलाल ने बताया कि उसे बचाने आए दिनेश, राम सजीवन, ग्वाला देवी, आरती देवी व मोनू को पीटकर घायल कर दिया।

घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया। मामले में नौमीलाल ने थाना नवाबगंज में लालचंद यादव, लालमनि, हेमराज, लल्लू, राजितराम व संदीप के खिलाफ तहरीर दी।
प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया नौमीलाल यादव की तहरीर पर लालचंद सहित छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed