{"_id":"044dfa9dbd756be43cafa5ecf308596f","slug":"fire-in-private-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बस में लगी आग
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा से उतरौला जा रही सवारियों से भरी एक निजी बस में गुरुवार शाम धानेपुर बाजार में अचानक आग लग गई। हालांकि एक किराना व्यवसायी की सतर्कता से ड्राइवर ने बस को रोक लिया, इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
बताया जाता कि गुरुवार की शाम गोंडा से एक निजी बस सवारियां लेकर उतरौला जा रही थी। बस में करीब 75 यात्री सवार थे। शाम करीब पांच बजे बस धानेपुर ब्लॉक के पास पहुंची।
तभी बस के टायर से धुआं निकलने लगा और उसमें आग लग गई। ब्लॉक के पास किराने की दुकान करने वाले निरंकार पांडेय ने बस के टायर के पास से निकल रही आग की लपटों को देखकर शोर मचाया और बस ड्राइवर को रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
आग की सूचना पर बस के रुकते ही उसमें सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई। बस से धुआं निकलता देख लोग बस से कूदने लगे। हालांकि आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।
आग बुझने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और बस यात्रियों को लेकर उतरौला की तरफ रवाना हो गई।