फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fire caused devastation in 30 houses, three burnt

Gonda News: 30 घरों में आग से मची तबाही, तीन झुलसे

Sat, 05 Apr 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 05 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Fire caused devastation in 30 houses, three burnt
गोंडा के सेहरिया कला में लगी आग। -संवाद
गोंडा। तरबगंज, कौड़िया, इटियाथोक, छपिया और करनैलगंज क्षेत्र में शनिवार को लपटों ने कहर बरपाया। आग लगने की अलग-अलग घटनाओं में 30 लोगों की गृहस्थी का सामान जल गया। कौड़िया के बालपुर गांव में मासूम व महिला झुलस गई। तरबगंज के पथार भरतपुर गांव में तीन बकरियां जिंदा जल गईं। बकरियों को बचाने के दौरान एक अधेड़ भी झुलस गया।
विज्ञापन


तरबगंज संवाद के मुताबिक पथार भरतपुर गांव में शनिवार दोपहर दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हरिराम, मुन्ना, रामलाल, दीनदयाल, मंगल राम, गोमती, रामदेव, राम दौड़, गिरजेश, जुगेश, दीपक, लालमणि, रामप्रवेश, महेंद्र, संतोष, श्रवण, मुन्ना, हरिओम व सुरेंद्र समेत 19 लोगों की गृहस्थी का सामान जल गया। हरिराम की बाइक व साइकिल, मुन्ना व दीनदयाल की तीन बकरियां भी जल गईं। बकरियों को बचाने के दौरान मुन्ना के हाथ व पैर भी झुलस गए। घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। यहां आग बुझने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। हल्का लेखपाल संजय वर्मा ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल की गई है।
विज्ञापन

दुबहा बाजार संवाद के मुताबिक कौड़िया के बालपुर गांव में शनिवार दोपहर शमशाद अली के छप्पर में आग लग गई। लपटों ने रियासत अली, हशमत अली और इब्राहिम के घर को भी चपेट में ले लिया। इब्राहिम का दो वर्षीय बेटा जुवाराइल व पत्नी हजारा बेगम आग के बीच घर में फंस गईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें निकाला गया। आग की चपेट में आने से हजारा व उनका बेटा झुलस गया। दोनों को सीएचसी कटरा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटियाथोक संवाद के मुताबिक क्षेत्र के सेखुई निवासी राबिया के फूस के घर में शुक्रवार देर रात आग लग गई। लपटों ने इदरीश अली, अब्बास अली, यार मोहम्मद, उमर मोहम्मद और मकसूद के फूस के घर को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान सात बकरियां व चार मवेशी झुलस गए। फायरब्रिगेड के पहुंचने से पहले लोगों ने आग पर काबू पाया है। लेखपाल सूर्य नारायण मिश्र ने क्षति का आकलन किया जा रहा है।
बभनान संवाद के मुताबिक छपिया के चांदारत्ती गांव के रैपुरवा मजरे में शुक्रवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से अनुपम पांडेय का लगभग पांच क्विंटल अनाज, कपड़े व तख्त जल गया।


अज्ञात कारण से लगी आग, पांच बीघा गेहूं जला
बालपुर (गोंडा)। करनैलगंज के पतिसा देवीदीन पुरवा निवासी सुनील कुमार शुक्ल की पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इनके पड़ोस के किसान जहीर व नौशाद का भी नुकसान हुआ है। चौकी प्रभारी दृग विजय सिंह ने बताया कि गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बेलसर के शुक्लगंज में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से आधा एकड़ गेहूं की फसल जल गई। माधोपुर संवाद के मुताबिक कौड़िया के सेहरिया कला गांव में शनिवार सुबह अज्ञात कारणों आग लग गई। इस दौरान जगदीश की ढाई बीघे गेहूं की फसल जल गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed