फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fire burns in the two houses

आग में दो मकान जले

Wed, 15 Jul 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/ गोंडा Updated Wed, 15 Jul 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन

आग लगने दो घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में दो लाख रुपये की संपत्ति की क्षति होना बताया जा रहा है। हालांकि, आग के हादसे में कोई हताहत नही हुआ।

विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर में बेचू खां के घर में सोमवार की रात में आग लग गई। आसपास के बने दो घरों में रात में अचानक आग लगने से जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। जिससे घर में रखा जेवर, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर आदि सामान जल गया।
विज्ञापन


कर्ज चुकाने के लिए लाया गया 85 हजार रुपये भी जल कर नष्ट हो गया। बेचू उर्फ जाकिर ने बताया कि दो घरों में आग लगने से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। किसी तरह से गांव के लोगों ने आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सूचना देने पर हल्का लेखपाल बाल मुकन्द सिंह ने मौके पर पहुंच कर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed