फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fire burns daughter alive

आग से जिंदा जली बच्ची

Fri, 25 Mar 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा Updated Fri, 25 Mar 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Fire burns daughter alive
अाग लगने से जला घर - फोटो : अमर उजाला
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के मनकापुर गांव के मजरा तेलियन पुरवा में शुक्रवार की दोपहर चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में आग लग गई, जिसमें एक मासूम बच्ची जिंदा जल गई। आग से 50 हजार रुपये की संपत्ति का भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के मनकापुर गांव के तेलियन पुरवा के रहने वाले मोहर्रम अली के  घर में दोपहर को चूल्हे पर खाना पकाया गया था। उस समय मोहर्रम गांव के एक व्यक्ति के घर किसी काम से गया था।
विज्ञापन


उसकी पत्नी हसीना बानो पशुओं के लिए चारा लाने गई थी। मोहर्रम की तीन साल की बेटी साजिदा उर्फ शहजादी छप्पर के घर में सो रही थी। इसी बीच चूल्हे से निकली चिंगारी से उसके छप्पर के घर में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोस के लोगों ने छप्पर जलते देखा तो वे आग बुझाने दौड़े, मगर तब तक आग ने पूरे छप्पर को चपेट मेें ले लिया और आग की लपटों में घिरी शहजादी जिंदा जल गई, जिससे उसकी मौत हो गई।


कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहसीलदार मनकापुर दिनेश कुमार ने कहा कि मनकापुर गांव में आग से मोहर्रम अली की बेटी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आपदा राहत कोष से डेढ़ लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed