{"_id":"68530569b9bf0f8ebd0fa350","slug":"fire-broke-out-in-the-transformer-power-was-cut-for-six-hours-gonda-news-c-100-1-slko1028-139485-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, छह घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, छह घंटे गुल रही बिजली
Wed, 18 Jun 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। गायत्री नगर स्थित आरपी इंटर काॅलेज के पास लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आउटपुट एबीसी केबल जल जाने से बुधवार को छह घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। मंगलवार शाम भी कस्बे के एपी इंटर काॅलेज के पास केबल दग जाने से आधे कस्बे की विद्युत आपूर्ति देर रात तक बाधित रही। उधर, बीते दिन बिजली की चपेट में आने से करीब 12 ट्रांसफार्मर जल गए थे।
इसमें से कुछ ट्रांसफार्मर बदले गए हैं लेकिन ग्राम बाक्सरा आज्ञाराम के पांडेय पुरवा, उदयपुर, भिटौरा, अमवा, मल्हीपुर, तामापार, चांदपुर लखपतराय व भरहूं गांव के ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदले गए हैं। इस वजह से ग्रामवासियों में आक्रोश है। एसडीओ आशीष ने बताया कि अधिक तापमान व ओवरलोडिंग के कारण मेन केबल फुंक रही हैं। केबल बदलवा कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।