{"_id":"685450c6d9095784d505aec9","slug":"fire-breaks-out-in-grocery-store-loss-of-lakhs-gonda-news-c-100-1-slko1028-139523-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: किराना दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: किराना दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
Thu, 19 Jun 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
पसका (गोंडा)। सिंगरिया मोड़ पर किराने की दुकान में बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे दुकान में रखा रिफाइंड आयल, मैदा, पशु आहार, पैकिंग मशीन सहित लाखों का सामान जल गया।
परसपुर के वार्ड नंबर सात चौक बाजार निवासी शाहिद फारूकी ने बताया कि परसपुर-बालपुर मार्ग पर सिंगरिया मोड़ के पास उनकी किराना, नमकीन पैकेजिंग की दुकान है। शाहिद ने बताया कि बच्चों संग झांसी से लौटते समय पत्नी शहनाज की तबीयत बिगड़ गई।
उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बुधवार रात लगभग 10 बजे पत्नी से मिलने लखनऊ गए थे, तभी बृहस्पतिवार सुबह लगभग पौने चार बजे उन्हें सूचना दी गई कि दुकान में आग लग गई है। फायर ब्रिगेड, डायल 112 व स्थानीय लोगों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शाहिद ने बताया कि किराना की दुकान के ही बगल में उनकी नमकीन पैकेजिंग की दुकान है। वह भी जल गई। हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।