फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR will be lodged on black marketing, tagging and overrating of urea

Gonda News: यूरिया की कालाबाजारी, टैगिंग और ओवररेटिंग पर होगी एफआईआर

Thu, 18 Dec 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 18 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged on black marketing, tagging and overrating of urea
गोंडा। रबी फसलों की सिंचाई के बाद यूरिया की बढ़ती मांग के बीच जिला प्रशासन ने कालाबाजारी, टैगिंग और ओवररेटिंग पर सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने साफ किया है कि यूरिया के साथ अन्य उत्पादों की जबरन टैगिंग या तय दर से अधिक मूल्य वसूलने पर थोक व फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के साथ ही कंपनी प्रतिनिधियों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी, साथ ही एनएसए तक की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में 16,624 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। सभी एम-पैक्स समितियों, क्रय-विक्रय समितियों, एग्री जंक्शन, आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्रों एवं निजी बिक्री केंद्रों पर पीओएस मशीन के माध्यम से जोत-बही के आधार पर ही यूरिया की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

यदि किसी भी स्थान पर मनमानी, टैगिंग या अधिक मूल्य वसूली की शिकायत हो तो किसान जिला कृषि अधिकारी कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05262-796594 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा संबंधित एडीओ (कृषि), बीडीओ, तहसीलदार या उप जिलाधिकारी को भी सूचना दी जा सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed