फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR will be lodged against the bouncers of Haryana for the murder of Balwant

Gonda News: हरियाणा के बाउंसरों पर दर्ज होगा बलवंत की हत्या का केस

Mon, 19 Jun 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 19 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against the bouncers of Haryana for the murder of Balwant
गोंडा। बिहार में भोजपुर के कुल्हरिया टोल प्लाजा के सुपरवाइजर बलवंत सिंह की मौत पिटाई से लगी अंदरूनी चोटों से ही हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। बलवंत की पिटाई करने वाले हरियाणा के बाउंसरों व अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कटरा बाजार थाने की पुलिस टीम सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पीड़ित परिजनों को लेकर भोजपुर रवाना हो गई है।
विज्ञापन

कटरा बाजार के मनिकापुर गांव के रहने वाले बलवंत सिंह (34) बिहार के भोजपुर में कुल्हरिया टोल प्लाजा पर सुपरवाइजर थे। यौन शोषण के आरोपी बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन करने पर 16 जून को टोल प्लाजा के प्रबंधक व हरियाणा के बाउंसरों ने चोरी का आरोप लगाकर बलवंत की बेरहमी से पिटाई की थी। हालत बिगड़ने पर आरोपियों ने बलवंत को गोंडा की ट्रेन में बैठा दिया था। मनकापुर पहुंचने पर बलवंत की हालत बिगड़ गई थी। यात्रियों की सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर उदयराज ने उसे सीएचसी मनकापुर पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डाॅक्टरों ने बलवंत को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

बलवंत की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर परिजनों को सच्चाई पता चली। इसके बाद परिजनों संग सैकड़ों ग्रामीणों ने रविवार को कटरा बाजार थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि बलवंत की मौत पिटाई के दौरान लगी अंदरूनी चोटों से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटी मॉर्टम इंजरी का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा बाजार इंस्पेक्टर करुणाकर पांडेय ने बताया कि सोमवार को थाने के एक उपनिरीक्षक व एक सिपाही के साथ बलवंत के बड़े पिता जगन्नाथ सिंह बब्बू, छोटा भाई हनुमंत सिंह, दीपक व रिश्तेदार मैन बहादुर सिंह मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भोजपुर रवाना हुए हैं। पुलिस टीम पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी ले गई है।

कटरा बाजार थाने के सामने रविवार को शव रखकर प्रदर्शन के दौरान एएसपी शिवराज व सीओ नवीना शुक्ला मौके पर पहुंचे थे। उनके समझाने के बाद परिजन थाने से शव लेकर अपने गांव पहुंचे। जहां सोमवार को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बलवंत के पिता सूर्य नारायण सिंह ने नहर के किनारे बाग में बलवंत को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed