{"_id":"64c69aa8809e75690b0f2d17","slug":"fir-will-be-lodged-against-non-working-anm-gonda-news-c-100-1-gon1001-1885-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: काम न करने वाली एएनएम पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: काम न करने वाली एएनएम पर होगी एफआईआर
Sun, 30 Jul 2023 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 30 Jul 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी व अन्य। -संवाद
गोंडा। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वालों पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने नाराजगी जाहिर की है। रविवार को आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति व पीसीपीएनडीटी की बैठक में उन्होंने नोडल अधिकारियों को लापरवाही न बरतने की नसीहत दी। महीने भर पहले स्थानांतरण होने के बावजूद नवीन तैनाती स्थल पर योगदान न देने वाली एएनएम पर एफआईआर कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने सीएमओ को सख्त निर्देश दिए कि ऐसी एएनएम के खिलाफ अंतिम नोटिस जारी करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाए। महिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने हिदायत दी। सभी स्वास्थ्य योजनाओं के नोडल अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी। पीसीपीएनडीटी की बैठक में अल्ट्रासाउंड सेंटरों के नवीनीकरण के लिए 12 आवेदन आए। नए पंजीकरण के तीन, स्थान परिवर्तन के तीन तथा निरस्तीकरण के पांच आवेदन आए। इस पर समिति को स्थलीय जांच करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सीडीओ एम.अरुन्मोली, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, डॉ. आरपी सिंह, शेषनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।