फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR,gonda,prithvinath temple

पृथ्वीनाथ मंदिर पर हक जताने को लेकर मारपीट

Fri, 19 Aug 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
FIR,gonda,prithvinath temple
गोंडा। खरगूपुर के प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर में दर्शन करने गए एक परिवार से विवाद हो गया। पुलिस ने मंदिर के पुजारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गुरुवार को मंदिर में कुछ लोग पहुंचे और दावा करने लगे कि मंदिर पर उनका हक है। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिससे मौके पर मारपीट हो गई। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष कुबेर तिवारी ने बताया कि दयाशंकर तिवारी की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नगर के शोभाराम गिरि, रानी गिरि, शिवकुमार सहित 14 लोग गुरुवार को पृथ्वीनाथ मंदिर पर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में दर्शन करने के साथ न्यायालय के एक आदेश का हवाला देते हुए मंदिर पर हक जताना शुरू कर दिया। इसके बाद मंदिर में पहले से पूजा- पाठ कर रहे लोग भी एकत्र हो गए। लोगों ने वहां पहुंचे लोगों को अधिकारियों से वार्ता करने का सुझाव दिया, लेकिन इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर मंदिर पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसके बाद मंदिर के पुजारी दयाशंकर तिवारी ने तहरीर दी, जिसमें 14 लोगों पर मंदिर में आकर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया। साथ ही सामग्री ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मौके पर मारपीट के आरोप में चार महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मंदिर से जुड़ा होने से वहां पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed