{"_id":"691b644934ce666a8c0bf376","slug":"fir-against-two-for-tarnishing-the-reputation-of-minister-of-state-for-external-affairs-gonda-news-c-100-1-gon1041-147344-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: विदेश राज्यमंत्री की प्रतिष्ठा धूमिल करने पर दो के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: विदेश राज्यमंत्री की प्रतिष्ठा धूमिल करने पर दो के खिलाफ एफआईआर
Mon, 17 Nov 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर। विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया की छवि धूमिल करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंत्री के निजी सचिव राजेश सिंह निवासी पटेल नगर ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि पंडितपुर निवासी लवकुश पांडेय ने 11 अक्तूबर को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रात 11 बजे जेसीबी से राज्यमंत्री, अंग्रेज सिंह, सहदेव यादव, पंकज सिंह आदि ने जबरन उनकी नींव को तोड़कर भूमि पर कब्जा कर लिया है। जबकि वास्तव में ऐसी कोई घटना घटित ही नहीं हुई थी। 10 और 11 अक्तूबर को कीर्तिवर्धन सिंह दिल्ली में मंत्रालय की बैठकों में शामिल थे। जांच में सभी आरोप असत्य पाए गए।
राजेश ने तहरीर में कहा है कि लवकुश पांडेय व उसके साथी ताजपुर निवासी पंकज पांडेय ने सोशल मीडिया पर भी भ्रामक कथन फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। इससे मंत्री की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंची। कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ मानहानि सहित कई सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।