फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR against one on overrating of urea, notice to four

Gonda News: यूरिया के ओवररेटिंग पर एक पर एफआईआर, चार को नोटिस

Wed, 24 Dec 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 24 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
FIR against one on overrating of urea, notice to four
गोंडा। यूरिया को अधिक मूल्य पर बेचने में दोषी पाए जाने पर एक दुकानदार के खिलाफ खोड़ारे थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जबकि चार दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। एक दुकानदार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने 21 दिसंबर को छपिया व बभनजोत विकासखंड में औचक निरीक्षण कर खाद वितरण की हकीकत परखी। इस दौरान बनगवां बाजार स्थित फुटकर विक्रेता मेसर्स दिलीप कुमार गुप्ता की दुकान पर स्टॉक बोर्ड व मूल्य संबंधी बैनर नहीं मिले। स्टॉक व बिक्री पंजिका भी अपूर्ण पाई गई।
विज्ञापन

खाद खरीदने वाले किसानों को फोन कर बयान के लिए बुलाया गया। किसान सवई प्रसाद ने बताया कि उसने 20 किलो यूरिया 200 रुपये खरीदा। जबकि दूसरे किसान युनूस ने एक बोरी यूरिया के साथ जबरन जिंक टैग कर 480 रुपये वसूलने का आरोप लगाया। वरिष्ठ सहायक महेश कुमार गुप्त ने थाने में दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पूजा जनरल स्टोर मसकनवां, जायसवाल खाद भंडार भोपतपुर, जायसवाल खाद भंडार सबना चौराहा तथा एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर सबना बाजार के अभिलेख अधूरे मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं जायसवाल खाद भंडार चंद्रदीप घाट द्वारा दुकान बंद कर चले जाने के कारण दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed