{"_id":"610c22468ebc3ec1c36dd189","slug":"fine-gonda-news-lko5900519197","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 बुलेट में चार के साईलेंसर मिले मोडीफाइड, 60 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 बुलेट में चार के साईलेंसर मिले मोडीफाइड, 60 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
05द्दस्रड्डश्च10-गोंडा के बुलेट के साइलेंसर की जांच करती एआरटीओ बबिता वर्मा।
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। संभागीय परिवहन विभाग ने गुरुवार को दो पहिया वाहनों में मॉडीफाइड साइलेंसर के खिलाफ यातायात पुलिस के साथ अभियान चलाकर अंबेडकर चौराहे पर चेकिंग कराई। इस दौरान 18 बुलेट की चेकिंग की गई। जिसमें चार बुलेट के मॉडीफाइड साइलेंसर मिले। टीम ने चारों वाहनों पर 60 हजार का जुर्माना लगाया है। चेकिंग में एक ट्रक से बकाया 1 लाख 43 हजार रुपये से अधिक टैक्स वसूला गया है।
मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन कर बाइक चालक अपने वाहनों में तेज ध्वनि के साइलेंसर लगवाकर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। संभागीय परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया है। एआरटीओ बबिता वर्मा ने गुरुवार को शहर के अंबेडकर चौराहे से अभियान की शुरुआत की। एआरटीओ ने 18 दो पहिया वाहनों की चेकिंग की। जिसमें चार बुलेट वाहनों में मॉडीफाइड साइलेंसर लगे मिले। वाहन निर्माता कंपनी द्वारा प्रदत्त साइलेंसर को बदलवाकर वाहन मालिक/चालक तेज ध्वनि वाले साइलेंसर लगाकर वाहन चलाते रहे थे।
एआरटीओ ने चारों वाहनों पर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एआरटीओ बबिता वर्मा ने बताया कि चारों वाहनों पर मॉडीफाइड साइलेंसर लगाने पर 5000-5000 हजार व ध्वनि प्रदूषण में 10,000-10000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बताया कि एक ट्रक का 1 लाख 43 हजार 413 रूपए वर्ष 2016 से टैक्स बकाया था। जिसे वसूलकर राजस्व कोष में जमा किया गया है।
विज्ञापन
अनाधिकृत दो बसों से 10-10 हजार का जुर्माना
- शहर के की सड़कों पर अनाधिकृत दौड़ रही दो बसों को एआरटीओ बबिता वर्मा एवं एआरएम राकेश मोहन पांडेय रोडवेज की संयुक्त टीम ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। टीम ने दोनों बसों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना किया है। एआरटीओ ने कहा कि किसी भी हाल में अनाधिकृत तौर पर कोई वाहन चलने नहीं दिया जाएगा। चेकिंग अभियान चलाकर उसके खिलाफ जुर्माना किया जाएगा। संवाद