{"_id":"5ffb3a338ebc3e31d7010a94","slug":"final-dry-run-with-720-people-at-24-centers-today-gonda-news-lko559179152","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 केंद्रों पर 720 लाभार्थियों के साथ कोरोना टीकाकरण का फाइनल ड्राई रन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 केंद्रों पर 720 लाभार्थियों के साथ कोरोना टीकाकरण का फाइनल ड्राई रन आज
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का दूसरा ड्राई रन सोमवार को 24 केंद्रों पर किया जाएगा। टीकाकरण के पहले पूर्वाभ्यास के लिए 21 सरकारी व तीन निजी अस्पतालों को चयनित किया गया है।
टीकाकरण का पूर्वाभ्यास प्रत्येक केंद्र पर दो सत्रों में 15-15 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। डमी वैक्सीन स्वास्थ्य केंद्रों तक ले जाने के लिए कर्मचारियों के साथ सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं।
एसीएमओ डॉ. देवराज चौधरी ने बताया कि पूर्वाभ्यास का सत्र सुबह 10 बजे से शुरू होगा। सभी केंद्रों पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नोडल अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वह अपने आवंटित क्षेत्र में सत्र के सुचारु संचालन के लिए एक दिन पूर्व निर्धारित स्थल पर भौतिक सत्यापन कर आवश्यक तैयारियों (टीकाकरण कक्ष, प्रतीक्षालय एवं निगरानी कक्ष) पंजीकरण व अन्य स्थलों एवं उनके संबंध में आईईसी सामग्री को चस्पा एवं उपलब्धता की भली भांति परीक्षण कर लें।