{"_id":"664cefdcb03cf86d5f0d3ba4","slug":"fighting-stone-pelting-in-land-dispute-gonda-news-c-100-1-slko1026-117458-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: भूमि विवाद में मारपीट, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: भूमि विवाद में मारपीट, पथराव
Wed, 22 May 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 22 May 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के बक्सरा आज्ञाराम गांव में सोमवार की देर शाम रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पथराव भी किया गया। जिसमें एक युवती समेत आठ लोग जख्मी हो गए। मामले में 13 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलबा, पथराव समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
गांव निवासी शिवशंकर यादव और घनश्याम तिवारी के बीच रंजिश चल रही है। इसी को लेकर दोनों पक्षों के लोग सोमवार की देर शाम आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और पथराव भी हुआ। शिवशंकर यादव का आरोप है कि सोमवार की देर शाम उनका छोटा भाई तिलकराम गन्ने के खेत की रखवाली करने गया था तभी रंजिश को लेकर गांव के ही घनश्याम तिवारी, मनोज तिवारी, पवन तिवारी, विनय तिवारी खेत में पहुंच गए और उनके भाई तिलकराम से अभद्रता करने लगे। शोर सुनकर उनके छोटे भाई मनोज कुमार यादव व गांव के दीपक यादव बचाव में पहुंचे तो सभी ने मिलकर लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी, तलवार व फरसा लेकर हमला कर दिया। हमलावरों ने बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए। शिवशंकर की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बलबा व ताेड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज की है।
वहीं दूसरे पक्ष के घनश्याम तिवारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि सोमवार की शाम रंजिश को लेकर बंदर भगाने के बहाने गांव के ही तिलकराम यादव, अनिल, अमित यादव, मनोज यादव, अजीत यादव, शेषराम, राजू, प्रदीप यादव, पिंगल कुमार बौध उन्हेंं और उनकी बेटी अंशू को मारने पीटने लगे। वह अपनी बेटी के साथ जान बचाकर भागकर घर पहुंचा तो सभी घर पर आ धमके और पथराव किया। विरोध करने पर तोड़फोड़ करते हुए लाठी-डंडे से मारा पीटा। जिसमें उन्हें बेटे पवन कुमार, मनोज कुमार, बेटी अंशु व भतीजा विनय तिवारी जख्मी हो गए। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलबा, पथराव समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।