फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   festival,DM,gonda

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं त्योहार: डीएम

Sun, 25 Sep 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
festival,DM,gonda
गोंडा के कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते डीएम। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। त्योहारों पर शांति व्यवस्था के लिए जिला पंचायत सभागार में बैठक हुई। दूर्गा पूजा, रामलीला, दशहरा का त्योहार शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर जोर रहा। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने सभी धर्मगुरुओं से अपेक्षा कि आपसी भाईचारे व सौहार्र्दपूर्ण वातावरण को बनाए रखें। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण से कहा कि गुड्डू मल चौराहे से दु:खहरण नाथ मंदिर को जाने वाली सड़क के किनारे विद्युत लाइनों को तत्काल पूरी तरह सही कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि शहर में साफ-सफाई व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कर लें। डीएम ने थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को बनाये रखें, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो सके। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक थाना को निर्देशित किया है कि दूर्गा पूजा, रामलीला दशहरा के त्यौहारों में सुरक्षा में किसी प्रकार कोताही न बरती जाये।
विज्ञापन

इस मौके पर अपर जिला अधिकारी सुरेश कुमार सोनी, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, एसडीएम तरबगंज, करनैलगंज, एडीएम कुलदीप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed