फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fertilizer will be distributed to six committees from today

Gonda News: आज से छह समितियों पर होगा खाद का वितरण

Fri, 01 Aug 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 01 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer will be distributed to six committees from today
खोड़ारे (गोंडा)। बभनजोत ब्लॉक क्षेत्र में किसानों को खाद की किल्लत से राहत मिलने वाली है। क्षेत्र की छह सहकारी समितियों पर शनिवार से खाद का वितरण शुरू होगा। एडीओ कोऑपरेटिव मनकापुर राम सजीवन पांडेय ने बताया कि बभनजोत ब्लॉक के अंतर्गत साधन सहकारी समिति अल्लीपुर, कोल्हई गरीब, हथियागढ़, कूकनगर ग्रंट, सीतारामपुर और खम्हरिया नौडीहा पर शनिवार से खाद का वितरण किया जाएगा। कुछ समितियों पर खाद पहुंच गई है। प्रत्येक समिति पर 600 बोरी यूरिया खाद भेजी गई है। छह समितियों पर कुल 3600 बोरी यूरिया का वितरण होगा। किसानों को खाद लेने के लिए अपना आधार कार्ड और किसानबही लेकर जाना होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed