फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Female cook dies due to cold, body found after six days

ठंड से महिला रसोइए की मौत, छह दिन बाद मिली लाश

Thu, 26 Dec 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Female cook dies due to cold, body found after six days
खोंडारे (गोंडा)। खोंडारे थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रांट के मजरा लोहार डीह मेनका उर्फ बनहा (58) का शव छह दिन बाद गांव के बगल गन्ने के खेत में संदिग्ध हालत में मिली। मेनका उर्फ बनहा केशव नगर ग्रांट उत्तरी प्राइमरी पाठशाला में रसोइया का काम करती थी। मेनका देवी 19 दिसंबर को घर से स्कूल पर खाना बनाने के लिए निकली थी।
विज्ञापन

लेकिन ठंड बढ़ने के कारण डीएम के आदेश पर स्कूल पर बच्चे नहीं आए थे। उसी दिन से मेनका देवी घर नहीं आयी। 25 दिसंबर बुधवार को मेनका देवी का लड़का राम विकास ने 6 दिन बाद थाना खोड़ारे में अपनी माता के गायब होने की तहरीर दी है। तहरीर देने के करीब 3 घंटे बाद ही शाम करीब पांच बजे पुन: मृतका के बेटे ने थाने पर सूचना दी कि गांव के बगल कुछ दूरी पर गन्ने के खेत से सटे झाड़ियों के किनारे पड़ी हुई है।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची खोड़ारे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम किया। स्थानीय लोगों का कहना है की छह दिन से गायब मेनका देवी का ठंड के कारण मौत हो गई। मेनका देवी घर से कुछ नाराज थी इसीलिए घर नहीं आयी। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि लाश पर कोई चोट के निशान नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed