फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fatima's team won in the girls category

Gonda News: बालिका वर्ग में फातिमा की टीम ने मारी बाजी

Tue, 26 Sep 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 26 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Fatima's team won in the girls category
गोंडा। जनपद स्तरीय बालीवॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को फातिमा कॉलेज के छात्र-छात्राओं की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बालिका वर्ग में छात्राओं की टीम ने रघुकुल विद्यापीठ की टीम को पटखनी देकर जीत हासिल की जबकि बालक वर्ग में कांटे के मुकाबले के बाद मैच टाई हो गया।
विज्ञापन

मंडलीय क्रीड़ा समिति पर्यवेक्षक संजय सिंह ने बताया कि फातिमा कॉलेज, रघुकुल विद्यालय, रोज इंटर कॉलेज और पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिपुर व यूपीएस मोकलपुर के कुल 50 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सेदारी की। बालिका संवर्ग में फातिमा कॉलेज की टीम ने रघुकुल विद्यापीठ को 10 के मुकाबले 2 पॉइंट से हराकर जीत का परचम लहराया है। जबकि बालक वर्ग में फातिमा कॉलेज और रघुकुल विद्यापीठ के बीच हुआ कांटे का मुकाबला दोनों टीमों के 12-12 अंक मिलने से टाई हो गया। आखिर में दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। बालकों की तरफ से सात्विक सूर्यप्रताप, कनिष्क तो बालिकाओं में निशिका आर्य हिमांशी, सृष्टि, तृप्ति ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। विजेता टीम को ट्राफी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बिजेता टीम अब आगामी मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सेदारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article