{"_id":"57c9c4c74f1c1b3d782cca3e","slug":"father-moved-with-the-child-s-body-one-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे तक बच्चे का शव लेकर घूमता रहा पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे तक बच्चे का शव लेकर घूमता रहा पिता
अमर उजाला/गोंडा
Updated Fri, 02 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
डाक्टराें अाैर तीमारदाराें के बीच हुर्ई मारपीट में टूटा अस्पताल का शीशा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी बेलसर में शुक्रवार को तेज बुखार के बाद एक बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन एंबुलेंस देर से मिलने के चलते जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद भी उसका बाप बेटे का इलाज कराने के लिए शव लेकर एक घंटे तक घूमता रहा।
बताते हैं कि बच्चे को सीएचसी से जैसे ही रेफर किया गया कि उसकी मौत हो चुकी थी। एंबुलेंस आने के बाद बच्चे के फिर से जिंदा होने की उम्मीद में वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके बेटे की मौत एक घंटे पहले ही हो चुकी है।इस पर मुख्यालय से लौटने के बाद नाराज परिवारीजनों ने कुछ देर सीएचसी पर प्रदर्शन किया। लेकिन बाद में एकाएक चौकी पर दी गई तहरीर को वापस लेते हुए बच्चे का बाप कार्रवाई की बात से पलट गया।
बताते हैं कि पूरेडाल गांव के मजरा अलहियादपुरवा निवासी शिवपूजन के चार साल बच्चे सत्यम को तीन दिन पहले बुखार आया था। शुक्रवार को बुखार तेज होने पर जब उसके परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी बेलसर पहुंचे तो यहां उसे भर्ती तो कर लिया गया। लेकिन उचित ट्रीटमेंट न मिलने से उसका बुखार बढ़ता ही चला गया। जिस पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद एंबुलेंस आई वह उसे लेकर जिला अस्पताल के लिए चल पड़ेे। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि बच्चे की मौत तब तक हो चुकी थी। बेलसर से 22 किलोमीटर दूर का सफर तय करने के बाद जब शिवपूजन बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा तो यहां के डॉक्टरों ने उसे बताया कि उसके बेटे की मौत हुए एक घंटे बीत चुका है।
इसके बाद शिवपूजन बेटे का शव लेकर लौट आया। इतने में उसके परिवारीजन सीएचसी पहुंच गए, जहां इन लोगों ने आधे घंटे तक सीएचसी में हंगामा काटा और इलाज में हुई लापरवाही को लेकर इसकी तहरीर चौकी में भी दी।
लेकिन कुछ ही देर बाद शिवपूजन फिर से वापस रगडग़ंज चौकी आया और दी तहरीर वापस ले ली। शिवपूजन ने बताया कि पहले उसने तहरीर अस्पताल में दी थी। जिसे अब वह वापस ले रहा है। वहीं, रगडग़ंज पुलिस चौकी के इंचार्ज भारत यादव ने भी शिवपूजन के तहरीर वापस लेने की पुष्टि की है।
सीएचसी बेलसर अंतर्गत ग्रामसभा डिक्सिर के मजरा हच्छीपुरवा में रहने वाले उत्तरीप्रसाद मिश्र की 17 वर्षीया पुत्री ललिता मिश्रा की शुक्रवार को उल्टियां आने के बाद मौत हो गई। बताते हैं कि ललिता मिश्रा उमरीबेगमगंज में पडने वाले सुभाष इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। शुक्रवार को घर में उसे तेज बुखार के दौरान तीन उल्टियां आईं। जिससे उसकी काफी खराब हो गई। परिवारीजन ने एक बोलेरो बुक कराई और उसे लेकर अस्पताल के लिए निकले ही थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।