{"_id":"5defda598ebc3e87ab490d50","slug":"father-and-son-arrested-in-ration-black-marketing-gonda-news-lko4970406155","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कालाबाजारी में बाप-बेटे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कालाबाजारी में बाप-बेटे गिरफ्तार
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। पूर्ति निरीक्षक ने जिलाधिकारी के अनुमोदन पर राशन कालाबाजारी के मामले में कोटेदार व उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर मिड-डे-मिल का राशन काला बाजारी के लिए ले जाते समय पुलिस ने पकड़ कर तहसीलदार के हवाले कर दिया था।
पूर्ति निरीक्षक चंदन कुमार ने जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल के अनुमोदन पर पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बीते रविवार को उपजिलाधिकारी रमाकांत वर्मा द्वारा फोन पर बताया गया कि दतौली पुलिस चौकी द्वारा एक पिकअप पर लदा सरकारी राशन पकड़ा गया है। जो कोतवाली में रखा है। एसडीएम के निर्देश पर प्रकरण की जांच की गई।
मौके पर पिकअप चालक/कोटेदार के पुत्र सोनू यादव का बयान लिया गया। जिसमें उसके पिता शिव किशोर यादव उचित दर विक्रेता हैं। सोनू यादव ने बताया कि नौ बोरी गेहूं व छ: बोरी चावल पूर्व माध्यामिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय उपाध्याय पुर ग्रंट के रसोइयां कामता प्रसाद को देने के लिये ले जा रहा था। जिसे दतौली चौकी पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
सोमवार को दुकान का निरीक्षण किया तो 12.42 कुंतल चावल, 24.22 कुंतल गेहूं का स्टॉक कम मात्रा में पाया गया। उचित दर विक्रेता के दुकान पर राशन कम पाये जाने से कोटेदार शिव किशोर यादव पुत्र राम लोचन व सोनू यादव पुत्र शिव किशोर यादव निवासी उपाध्यायपुर ग्रंट के खिलाफ राशन कालाबाजारी करने के आरोप में केस दर्ज किया गया।
प्रभारी निरीक्षक मनीष जाट ने बताया कि मामला दर्ज कर कोटेदार शिव किशोर यादव व सोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और सम्बधित एसआई द्वारा विवेचना की जाएगी।