{"_id":"67ae30e0ebaa04dd2509b843","slug":"father-and-son-accused-in-yasin-murder-case-arrested-gonda-news-c-100-1-gon1003-132606-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: यासीन हत्याकांड में आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: यासीन हत्याकांड में आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
Thu, 13 Feb 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। खराद की दुकान चलाने वाले यासीन उर्फ मोहम्मद यार (50) की हत्या के आरोपी मीट दुकानदार पिता-पुत्र को बृहस्पतिवार को नगर कोतवाली पुलिस ने सतईपुरवा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल छूरी व डंडा बरामद किया है।
शहर के तिवारीपुरवा में बहराइच रोड पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर मीट की दुकान जलाने वाले पिता आमीन उर्फ मुन्ना व उसके बेटे सुल्तान ने सोमवार को पड़ोसी दुकानदार मोहम्मद यासीन की छूरी से हमला करके हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों बाइक से भाग गए थे। दोनों की तलाश में पुलिस ने मुन्ना की ससुराल गोरखपुर समेत नेपाल बाॅर्डर तक दबिश दी मगर सफलता नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार को हत्यारोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला कि दोनों जिले में ही छिपे थे।