फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmers waited hours for fertilizer but returned empty-handed

Gonda News: खाद के लिए घंटों इंतजार, खाली हाथ लौटे किसान

Mon, 13 Jul 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 13 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Farmers waited hours for fertilizer but returned empty-handed
धानेपुर में खाद के लिए लाइन में लगे किसान।
गोंडा। धान की रोपाई के बीच जिले में यूरिया की किल्लत किसानों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। साधन सहकारी समितियों पर किसान सुबह से लाइन लगा रहे हैं, लेकिन चार घंटे इंतजार के बाद भी कई किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। इटियाथोक क्षेत्र की बहुउद्देशीय ग्रामीण साधन सहकारी समिति जानकीनगर पर सोमवार को सुबह से किसानों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


दोपहर में वितरण शुरू हुआ, लेकिन अव्यवस्था और भारी भीड़ के कारण कुछ ही देर बाद रोकना पड़ा। बेलवा कर्मडीह के रामबहाल पांडेय, लक्ष्मणपुर लालनगर के रामचंदर यादव समेत कई किसान बिना खाद लिए लौट गए। सचिव मदन मोहन तिवारी ने बताया कि 297 बोरी यूरिया का वितरण किया गया है। शेष किसानों को मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में खाद दी जाएगी।
विज्ञापन


खोड़ारे की साधन सहकारी समिति अल्लीपुर में 400 बोरी यूरिया उपलब्ध होने के बावजूद ई पॉस मशीन खराब रहने से दोपहर बाद खाद का वितरण नहीं हो सका। इससे दूर-दराज से आए कई किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा। सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि सोमवार को सुबह वितरण के दौरान सर्वर की समस्या हो गई। मंगलवार सुबह 10 बजे से वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



माधवगंज व धानेपुर में शुरू हुआ वितरण
सोमवार को अमर उजाला में खाद वितरण की समस्याओं की खबर प्रकाशित होने के बाद कुछ समितियों पर व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। बी-पैक्स माधवगंज के सचिव दिवाकर तिवारी ने बताया कि 38 बोरी डीएपी वितरित किया गया। बी-पैक्स धानेपुर में सचिव राम भवन ने बताया कि 400 बोरी यूरिया का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed