फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmers upset due to cane weighing, demonstrations

गन्ना तौल ने होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 27 Nov 2020 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to cane weighing, demonstrations
गोंडा में धानेपुर के रेतवागाड़ा गन्ना क्रय केंद्र पर तौल न होने से प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : GONDA
गबाबागंज (गोंडा)। रेतवागाड़ा गन्ना क्रय केंद्र के किसानों को मिल की ओर से पर्ची जारी कर दी गई। किसान गन्ना लेकर भी पहुंच रहे हैं, लेकिन तौल शुरू न होने से आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र के रेतवागाड़ा में क्षेत्र के किसानों का गन्ना खरीद करने के लिए मनकापुर चीनी मिल की ओर से क्रय केंद्र बनाया गया है ताकि किसान अपने गन्ने की उपज आसानी से बेंच सकें। इसके लिए मिल की ओर से क्षेत्र के दर्जनों किसानों को 23 तारीख में तौल के लिए पर्ची भी जारी कर दी गई। पर्ची जारी होने पर किसान गन्ने की छिलाई कराकर तौल के लिए केंद्र पर पहुंचने लगे, लेकिन यहां पर मिल प्रबंधन की ओर से तौल की व्यवस्था नहीं हो पाई। जिससे पांच दिन से किसान केंद्र पर गन्ना लाकर तौल का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी आश्वासन के बावजूद तौल व्यवस्था न होने से नाराज किसानों ने केंद्र पर हंगामा किया और प्रदर्शन करते हुए तौल शुरू कराये जाने की मांग की है। किसान विनोद सिंह, पन्नालाल, बजरंगी लाल वर्मा, नरेंद्र कुमार जयसवाल, संगम लाल, लव-कुश, राम चरण वर्मा, प्रधान शुक्ला सच्चिदानंद तिवारी ने बताया कि वह लोग गन्ने के साथ केंद्र पर यार्ड में खड़े तौल का इंतजार कर रहे हैं पिछले पांच दिनों से आश्वासन की घुट्टी पिलाई जा रही है। मिल अधिकारी सीडीओ सुधाकर तिवारी ने बताया कि ट्रांसपोर्टिंग की समस्या के कारण तौल कार्य बाधित है। बहुत जल्द इस को दूर कर तौल शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed