{"_id":"679a656e8727b9c87505d06d","slug":"farmers-should-sow-seeds-of-improved-varieties-gonda-news-c-100-1-slko1028-131697-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: उन्नतशील प्रजाति के बीजों की बोआई करें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: उन्नतशील प्रजाति के बीजों की बोआई करें किसान
Wed, 29 Jan 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 29 Jan 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। कटरा बाजार ब्लाॅक परिसर में बुधवार को किसान मेला व एक दिवसीय कृषक गोष्ठी हुई। मेले का शुभारंभ भाजपा नेता शिव भगवान शुक्ल व प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी ने किया। मेले में एक दर्जन से अधिक विभागों ने स्टाल लगाकर किसानों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
कृषि विशेषज्ञ एसपी शर्मा ने गोष्ठी में किसानों को तकनीकी खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों से उन्नतशील प्रजाति के बीज का प्रयोग करने को कहा। कृषि उपनिदेशक प्रेम कुमार व शिव भगवान शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों के स्टाल का निरीक्षण कर संबंधित के बारे जानकारी ली।
उपकृषि निदेशक ने किसानों को कृषि की विभिन्न उन्नत तकनीकों, जैविक खेती, बीज व कृषि यंत्रों पर अनुदान, फार्मर रजिस्ट्री आदि विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। परियोजना निदेशक चंद्रशेखर ने किसानों को मोटे अनाज के बारे में जानकारी दी। खेती के साथ पशुपालन एवं कृषि से संबंधित उद्योग को बढ़ावा देने की बात कही। इस अवसर पर एडीओ कृषि सुभाष, एडीओ पंचायत प्रीतम श्रीवास्तव, अध्ययन दूबे सहित अन्य उपस्थित रहे।