{"_id":"f55c018a8a75e491c17671ef60ca21b2","slug":"farmers-performance-in-the-collectorate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजाज चीनी मिल कुंदुरखी में किसानों का बकाया गन्ना मूल्य न मिलने, बिना मांग के सरयू नहर में पानी छोड़ने तथा कट होने से फसल बर्बाद होने व एक कार्यकर्ता का मकान ढहा दिए जाने के विरोध में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में पंचायत लगाई। यहां पर मांगों की सुनवाई न होने से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और डीएम आवास का घेराव किया। इसके बाद वे जिलाधिकारी आवास के सामने ही धरने पर बैठ गए।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शिवराम उपाध्याय ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि तरबगंज थाना क्षेत्र के जमुनहा गांव में मानिकराम का पुश्तैनी घर दबंगों ने ढहा दिया। इससे पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।
उन्होंने कहा कि बजाज चीनी मिल कुंदुरखी में किसानों का करीब 100 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य फंसा हुआ है। भुगतान न होने से किसान बेटे व बेटियों का विवाह नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने जल्द से जल्द भुगतान कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरयू नहर खंड दो व चार में बिना मांग के ही पानी छोड़ दिया गया, जिससे कट होने से पानी खेतों में भर गया और फसलें बर्बाद हो गईं। यहां किसी अधिकारी ने कार्यकर्ताओ की मांगों की जब सुनवाई नहीं की तो कार्यकर्ता डीएम आवास तक पैदल मार्च करते हुए गए और गेट पर ही धरना दे दिया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष किशन विहारी वर्मा, धर्मपाल, दिवाकर मिश्र, राजकरन, राम स्वरूप, वंशराज वर्मा आदि मौजूद रहे।