{"_id":"68efe4cc7acf6fb19706c64f","slug":"farmers-listed-their-problems-and-got-assurance-of-solution-gonda-news-c-100-1-gon1001-145612-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: किसानों ने गिनाई समस्या, मिला समाधान का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: किसानों ने गिनाई समस्या, मिला समाधान का भरोसा
Wed, 15 Oct 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
किसान दिवस में मौजूद अधिकारी व किसान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों से किसानों ने संवाद करते हुए अपनी समस्याएं बताईं। इस दौरान सिंचाई की व्यवस्था व खाद बीज की उपलब्धता के मुद्दे छाए रहे।
किसान शुक्ला प्रसाद शुक्ला ने जिलाधिकारी से कहा कि साधन सहकारी समिति (बी-पैक्स) पर किसानों का जमा शेयर राशि का कोई फायदा नहीं मिल रहा है। खाद व बीज के लिए किसानों को लाइन लगानी पड़ती है। अधिकांश नहरों में पानी नहीं आता है। जिलाधिकारी ने जल्द ही समस्याओं के समाधान की बात कही।
किसान शिवकुमार दूबे ने धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग की। अन्य किसानों ने विद्युत आपूर्ति, नहरों की सफाई, फसल बीमा, खाद-बीज की उपलब्धता, बिचौलियों की समस्या व मंडी में अव्यवस्था आदि समस्याएं उठाई। डीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया किसानों से संबंधित योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाई जाए। इस दौरान सीडीओ अंकिता जैन, उपनिदेशक कृषि प्रेम कुमार ठाकुर, डीपीआरओ लालजी दूबे, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, एआर सहकारिता रविशंकर आदि मौजूद रहे।