{"_id":"691a102c469ac6c9d30f1837","slug":"farmers-gathered-in-large-numbers-for-dap-distribution-took-place-under-police-protection-gonda-news-c-100-1-gon1001-147284-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डीएपी के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस सुरक्षा में हुआ वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डीएपी के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस सुरक्षा में हुआ वितरण
Sun, 16 Nov 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
परसपुर के पुरैना में डीएपी के लिए लाइन में लगे किसान। - संवाद
पसका। पुरैना में रविवार को साधन सहकारी समिति द्वारा डीएपी खाद वितरण के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खाद की सीमित उपलब्धता के कारण ज्यादातर किसानों को एक-एक बोरी दिया गया। किसानों ने कहा कि पर्याप्त डीएपी न मिलने से गेहूं और सरसों की बोआई प्रभावित हो रही है।
लोहंगपुर पूरे पंडित निवासी रामकृपाल पांडेय ने बताया कि चार बोरी खाद की जरूरत थी, लेकिन सिर्फ एक बोरी मिल सकी। भगवानदीन पुरवा निवासी आदित्य प्रसाद मिश्र ने कहा कि समिति पहुँचने तक स्टॉक समाप्त हो गया। पूरे कल्पी निवासी भोले शंकर और पूरे बिलंद निवासी अवधेश सिंह ने बताया कि जोताई व बीज की व्यवस्था पहले ही हो चुकी है, लेकिन खाद न मिलने से बोआई आगे नहीं बढ़ पा रही है।
साधन सहकारी समिति मलांव के सचिव राजेंद्र पांडेय ने बताया कि अस्थायी वितरण केंद्र पुरैना में बनाया गया। समिति को 200 बोरी डीएपी का आवंटन मिला था। बायोमीट्रिक के बाद खाद दी गई। भीड़ अधिक होने के चलते पुलिस बल की मौजूदगी में वितरण कराया गया। स्थल पर आरक्षी वेद प्रकाश वर्मा, अमित कनौजिया, जगत नारायण सिंह, विवेक सिंह, पुत्तन, हिमांशु, रामप्रताप सहित पुलिसकर्मी तैनात रहे।