फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmer's body found outside his house under suspicious circumstances

Gonda News: संदिग्ध हालात में घर के बाहर मिला किसान का शव

Tue, 17 Mar 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 17 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Farmer's body found outside his house under suspicious circumstances
कटरा बाजार। बिकरवा गांव में एक किसान का शव संदिग्ध हालात में उसके घर के बाहर दरवाजे पर पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।
विज्ञापन

बिकरवा गांव निवासी राजबाबू ने बताया कि उनके चाचा तिलकराम (54) के परिवार में कोई नहीं है। उन्होंने अपने घर में एक महिला किरायेदार को रखा है। सोमवार को चाचा भदैयां गांव रिश्तेदारी में गए थे। मंगलवार भोर किरायेदार ने बताया कि सोमवार देर रात कुछ लोग तिलकराम को शराब के नशे में घर के बाहर छोड़कर चले गए। शराब के नशे में होने के कारण उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो वह बाहर ही जमीन पर सो गए। सुबह छह बजे वह सोकर उठी और तिलकराम को आवाज दी मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed