फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmers are happy with the drizzle, the cold wind made them feel the winter

Gonda News: बूंदाबांदी से किसान खुश, ठंडी हवा ने कराया सर्दी का एहसास

Fri, 28 Feb 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 28 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers are happy with the drizzle, the cold wind made them feel the winter
गोंडा। जिले में मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी है। शुक्रवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। करीब 10 बजे के बाद धूप खिली। बारिश के आसार से किसानों में खुशी नजर आई।
विज्ञापन

जिले में करीब एक लाख 57 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बोआई की गई है। दिसंबर व फरवरी में पर्याप्त ठंड न पड़ने के कारण किसानों को गेहूं की पैदावार प्रभावित होने का डर सता रहा है, लेकिन इसी बीच शुक्रवार सुबह बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी हुई। जिले के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं भी चलीं।
विज्ञापन

इटियाथोक के किसान राम सुंदर तिवारी ने बताया कि इस बार गेहूं के लिए जरूरी ठंड व ओस नहीं पड़ी। इससे गेहूं के दाने कमजोर होने की संभावना है। यदि अभी हल्की सी बारिश हो जाए तो कल्लों में पानी भर जाएगा। आखिरी बार सिंचाई करने के बाद फसल बेहतर हो सकती है। दिन में धूप के बाद शाम को ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से गेहूं को होगा फायदा, सरसों ढंकने का करें इंतजाम
जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि यदि आगामी दिनों में बारिश होती है तो गेहूं को तो फायदा होगा, लेकिन अगैती खेती करने वाले किसानों की सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। गेहूं की दुग्धावस्था चल रही है, इस दौरान बारिश फायदेमंद हो सकती है। किसानों को सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। कल्लों में पानी भरने से दाना मोटा होगा। कई क्षेत्रों में सरसों पक गई है। जिसकी कटाई करने का समय आ गया है। किसान सरसों को ढंकने का इंतजाम कर लें। जल्द ही फसल को काटकर संरक्षित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed