{"_id":"57d1aa9d4f1c1b5d78317190","slug":"farmer-killed-by-bull","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ ने किसान की जान ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ ने किसान की जान ली
गोंडा
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
सांड़
- फोटो : ब्यूरो
बुधवार की देर शाम खेत चर रहे एक सांड़ का भगाना एक किसान के लिए मंहगा पड़ गया। डंडा लेकर सांड़ को भगाने पहुंचे व्यक्ति को सांड़ ने दौड़ा लिया और उसे मारकर इतना जख्मी कर दिया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक यह सांड़ इससे पहले भी कई लोगों को मारकर जख्मी कर चुका है।
बुधवार रात मसकनवा रानीजोत के शीरपुरवा निवासी किसान श्यामलाल (55) देर शाम अपने घर से थोड़ी दूर खेत देखने गए थे। जब वह खेत में पहुंचे तो देखा कि एक सांड़ उनके खेत में खड़ी फसल को चरने में लगा है।
इस पर वह उसे भगाने के लिए डंडा लेकर उसके सामने पहुंच गए। सांड़ ने डंडा लिए श्यामलाल को जब देखा तो वह आक्रामक हो गया और उसने श्यामलाल को दौड़ा लिया। सींग के प्रहार से उसने श्यामलाल को पटककर इतना जख्मी कर दिया कि जब तक गांव वाले मौके पर पहुंचते उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना के बाद श्यामलाल की पत्नी जशोदा देवी का रो रो कर बुरा हाल है। बताते हैं कि श्यामलाल ही अपने घर मे इकलौते कमाने वाले थे। जो खेती-किसानी के साथ-साथ मजदूरी भी करते थे। श्यामलाल के परिवार में वह और उनकी पत्नी ही हैं, जबकि उनके कोई बच्चा नहीं है।
भाई रामलाल ने बताया कि भैया हमेशा खेत देखने जाते थे। सांड़ को खेत चरते देख जब उसे भगाने के लिए उसके सामने पहुंचे तो वह आक्रामक हो गया और सीगों से मारकर उनकी जान ले ली। वहीं ग्रामीणों की मानें तो गांव वालों के लिए सांड़ इससे पहले भी गांव के कई लोगों को जख्मी कर चुका है।